Jharkhand Crime News: जनवरी में झारखंड में 127 लोगों का हुआ मर्डर, सबसे ज्यादा रांची में

Updated:
विज्ञापन

Crime News Jharkhand

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Crime News Jharkhand: झारखंड में सिर्फ एक माह में 127 मर्डर हुए. सबसे ज्यादा हत्या की वारदात राजधानी रांची में हुई. एकमात्र जिला कोडरमा में कोई मर्डर नहीं हुआ.

विज्ञापन

Crime News Jharkhand| रांची, लीजा बाखला : झारखंड में एक महीने में 127 मर्डर हुए हैं. हत्या के सबसे ज्यादा मामले राजधानी रांची में दर्ज किये गये हैं. ये हम नहीं कह रहे. झारखंड पुलिस का रिकॉर्ड कह रहा है. झारखंड पुलिस की वेबसाइट पर जो आंकड़े उपलब्ध हैं, वह बताता है कि मर्डर के मामले में राजधानी रांची नंबर वन पर रहा. यहां साल के पहले महीने में यानी जनवरी 2025 में 13 लोगों का मर्डर कर दिया गया. दूसरे नंबर पर पलामू और तीसरे नंबर पर बाबानगरी देवघर है. इसके बाद सरायकेला-खरसावां, गढ़वा, हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो जिले आते हैं. कोडरमा एकमात्र जिला है, जहां जनवरी 2025 में कोई मर्डर नहीं हुआ.

विज्ञापन

पलामू और देवघर में 10-10 लोगों की हुई हत्या

झारखंड पुलिस के आंकड़े बता रहे हैं कि रांची के सबसे ज्यादा मर्डर पलामू में हुए. यहां 10 लोगों की हत्या कर दी गयी. बाबानगरी देवघर में 10 लोगों का मर्डर जनवरी के महीने में हुआ. सरायकेला-खरसावां जिले में 8, गढ़वा, हजारीबाग, गिरिडिह और बोकारो में 7-7 मर्डर हुए हैं. गोड्डा और पूर्वी सिंहभूम जिले में हत्या के 6-6 मामले सामने आये. धनबाद, रामगढ़ और दुमका में 4-4 लोगों की हत्या जनवरी के महीने में कर दी गयी.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी: F1 Visa Cancelled: हमास का समर्थन किया तो नहीं पढ़ पाएंगे अमेरिका में, ट्रंप की कड़ी कार्रवाई

संताल परगना में सबसे कम हत्या की वारदात जामताड़ा में

संताल परगना के साहिबगंज में 5, पाकुड़ में 3 लोगों का मर्डर कर दिया गया. जामताड़ा में एक व्यक्ति की हत्या हुई. चतरा, खूंटी, सिमडेगा, लोहरदगा और खूंटी जिले में 3-3 लोगों का मर्डर हुआ. पश्चिमी सिंहभूम और गुमला जिले में 5-5 लोगों की जनवरी 2025 में हत्या कर दी गयी. झारखंड में व्यक्तिगत विवाद, भूमि विवाद, आपसी रंजिश समेत अन्य मामलों में ये हत्याएं हुईं हैं.

जनवरी 2025 में किस जिले में कितनी हत्याएं हुईं

जिला का नामहत्या के मामले
रांची13
पलामू10
देवघर10
सारायकेला-खरसावां8
गढ़वा7
हजारीबाग7
गिरिडीह7
बोकारो7
धनबाद4
दुमका4
गोड्डा6
जामताड़ा1
साहिबगंज5
पाकुड़3
चतरा3
रामगढ़4
खूंटी3
गुमला5
सिमडेगा3
लोहरदगा3
पश्चिमी सिंहभूम5
पूर्वी सिंहभूम6
लातेहार3
कोडरमा0
स्रोत : झारखंड पुलिस

इसे भी पढ़ें

19 मार्च को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें कीमत

अपराधियों के निशाने पर कोयला कारोबारी, रंगदारी वसूलने के लिए सक्रिय हैं ये गिरोह

Aaj Ka Mausam: अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आयी गिरावट, गर्मी से मिली राहत

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola