12 सितंबर को Jharkhand में National Lok Adalat, 295 बेंचों पर 1.50 लाख मामलों के निपटारे की तैयारी

Updated:
विज्ञापन

न्यायिक हथौड़ा (Ai generated image)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड में 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. इस आयोजन का लक्ष्य 1.50 लाख लंबित मामलों का निपटारा करना है. राज्य भर में 295 बेंचों का गठन किया गया है.

विज्ञापन

National Lok Adalat: साल 2026 के तीसरे नेशनल लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर को झारखंड के सभी जिलों में किया जाएगा. धनबाद में आयोजित राज्य स्तरीय विधिक सहायता सह सशक्तिकरण शिविर से लोक अदालत का उद्घाटन झारखंड स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (झालसा) के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद द्वारा ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा. इस नेशनल लोक अदालत में लगभग 1.50 लाख पेंडिंग केस के निष्पादन का लक्ष्य रखा गया है.  

विज्ञापन

295 बेंचों पर विभिन्न मामलों का होगा निपटारा

लोक अदालत की सफलता के लिए राज्य भर में 295 बेंचों का गठन किया गया है. इसमें सभी प्रकार के वाद-विवाद एवं गैर विवादित मामले, चेक बाउंस के मामले, बिजली चोरी के मामले, उत्पाद, वन, मोटर वाहन के मामले, पारिवारिक मामले तथा विभिन्न दीवानी मामले का निष्पादन किया जाएगा. लोक अदालत लोगों को त्वरित न्याय दिलाने का एक प्रभावी माध्यम है.

ये भी पढ़ें: NPU में देर रात तक ड्रामा: वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार पर रोक के बावजूद VC ने बनाया नया रजिस्ट्रार, डॉ. नफीस ने प्रभार देने से किया इनकार

ये भी पढ़ें: झारखंड में 4 लाख से ज्यादा राशन कार्ड हुए सस्पेंड, कहीं आपका कार्ड भी तो नहीं? जानें अब क्या करना होगा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola