महावीर झंडा स्थापित, गूंजे “जय श्री राम” के जयकारे

Published by : CHANDRASHEKHAR UPADHEY Updated At : 18 Mar 2026 9:26 PM

विज्ञापन

युवा महावीर मंडल रामनवमी पूजा समिति के तत्वावधान में रामनवमी को लेकर बैठक हुई.

विज्ञापन

रातू.

युवा महावीर मंडल रामनवमी पूजा समिति के तत्वावधान में रामनवमी को लेकर बैठक हुई. जिसमें पूजा की तैयारी, आकर्षक झांकी, शोभायात्रा तथा सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. समिति के सभी सदस्यों ने एकजुट होकर आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया. बैठक के उपरांत कठीटांड़ चौक पर श्रद्धा व उत्साह से महावीरी झंडा स्थापित किया गया. इस अवसर पर पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया और “जय श्री राम” के नारों से इलाका गूंज उठा. मौके पर विश्व हिंदू परिषद, रांची जिला ग्रामीण के अध्यक्ष रामेश्वर दयाल, पृथ्वी नाथ शाहदेव, अरविंद पांडेय, रातू चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष जगदीश साहू, सुबोध साहू, अतुल राज, केशव तिवारी, राजमन साहू, बबलू गोप, विकास साहू, विश्वनाथ शर्मा, मिथिलेश दुबे, सूरज साहू, मुकेश साहू आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
CHANDRASHEKHAR UPADHEY

लेखक के बारे में

By CHANDRASHEKHAR UPADHEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola