Ranchi News : आइएमए में श्रद्धा और विश्वास के साथ हुई भगवान चित्रगुप्त की पूजा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Oct 2025 9:03 PM

विज्ञापन

श्री चित्रगुप्त परिवार, मोरहाबादी की ओर से आइएमए भवन करमटोली में भगवान चित्रगुप्त की पूजा की गयी.

विज्ञापन

रांची. श्री चित्रगुप्त परिवार, मोरहाबादी की ओर से आइएमए भवन करमटोली में भगवान चित्रगुप्त की पूजा की गयी. झारखंड की समृद्धि, विकास और आपसी सद्भावना कायम रहने की प्रार्थना की गयी. इस पूजा में विशेष रूप से कायस्थ समुदाय के लोगों ने विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ पारंपरिक रूप से भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा की. श्री चित्रगुप्त परिवार मोरहाबादी के संरक्षक डॉ प्रणव कुमार बब्बू ने बताया कि आज पूजा के बाद सामूहिक पारिवारिक भोज कार्यक्रम में 3000 से भी अधिक लोगों ने भाग लिया. इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. डॉ बब्बू ने बताया कि इस साल समाज के उन लोगों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियां प्राप्त की है. कार्यक्रम के आयोजन में विशेष रूप से श्री चित्रगुप्त परिवार, मोरहाबादी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इसमें संरक्षक चिकित्सक डॉ एचपी नारायण, डॉ एके वर्मा, अध्यक्ष प्रभात कुमार, उपाध्यक्ष लाला लक्ष्मी लाल, प्रवीण कुमार सिन्हा, सुभाष कुमार, रमेश कुमार, डाॅ संदीप कुमार एवं संजीव सिन्हा, सचिव पंकज कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola