ePaper

Lok Sabha Election: झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य बोले, बीजेपी 10 साल के काम का हिसाब दे, तब मांगे वोट

Updated at : 02 Apr 2024 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य

झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य

Lok Sabha Election 2024: झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने मंगलवार को बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीजेपी 10 साल के काम का हिसाब दे, तब चुनाव में वोट मांगे. उसे भ्रष्टाचार पर बोलने का हक नहीं है.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: रांची-झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पहले बीजेपी अपने 10 साल के काम का हिसाब दे, तब वह चुनाव में वोट मांगे. उन्होंने कहा कि जब झारखंड की राज्य सरकार भ्रष्टाचार को लेकर सजग हुई थी तो यहां ईडी को लाया गया था ताकि केंद्र से सबकुछ कंट्रोल किया जा सके. हेमंत सोरेन आदिवासी हैं. इसलिए वह जेल में रहेंगे. जिनके खिलाफ असंख्य सबूत हैं, वे राजभवन में. उन्होंने कहा कि बीजेपी महंगाई समेत अन्य मुद्दों पर बोले, लेकिन वह भ्रष्टाचार पर नहीं बोले. बीजेपी 10 साल के काम का हिसाब दे, तब जाकर चुनाव में वोट मांगे. वे झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) के हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय (कैम्प) में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.

भ्रष्टाचारी को ही टिकट दे रही बीजेपी
सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि आज एनडीए की बैठक हुई. इसमें कुछ बातें सामने आयी हैं. बीजेपी के झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा है कि इस बार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ चुनाव हो रहा है. इस पर सभी चौंक गए कि बीजेपी इस पर कब से बोलने लगी? क्योंकि आज तक तो सिर्फ भ्रष्टाचारी बीजेपी में ही शामिल होते थे. झारखंड में भी हमने देखा कि भ्रष्टाचारी को ही टिकट दिया जा रहा है. अन्य राज्यों में भी इसी तरह भ्रष्टाचारी को ही टिकट दिया जा रहा है.

लालकृष्ण आडवाणी के बहाने साधा निशाना
सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि दो दिन पहले पीएम नरेंद्र मोदी तमिलनाडु गए थे, जहां एक निजी चैनल पर उन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड पर मजेदार जवाब दिया था. आज पूरे माहौल को इस प्रकार बनाया जा रहा है कि चोर खुलेआम घूम रहे हैं. उन्होंने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी अगर स्वस्थ नहीं थे तो क्या उनके परिवार में और कोई लोग नहीं हैं कि वे राष्ट्रपति भवन जाएं और सम्मान लें. क्या वह व्हीलचेयर पर राष्ट्रपति भवन नहीं जा सकते थे?

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola