ePaper

लोकसभा चुनाव 2024: शहरी निकायों के प्रशासकों के साथ तैयारियों की समीक्षा 23 फरवरी को रांची में

Updated at : 23 Feb 2024 4:05 PM (IST)
विज्ञापन
lok sabha election 2024 k ravi kumar ceo jharkhand

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी 23 फरवरी को सभी शहरी निकायों के प्रशासकों के साथ रांची में बैठक करेंगे.

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के नेतृत्व में शुक्रवार (23 फरवरी 2024) को मुख्यालय स्तर पर सभी शहरी निकायों के प्रशासकों के साथ राजधानी रांची में एक बैठक होगी. बैठक में राज्य अंतर्गत सभी कोटि के शहरी निकायों के प्रशासकों को बुलाया गया है.

शहरी क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव की तैयारियों की होगी समीक्षा

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के निर्देश पर आहूत इस बैठक में शहरी क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा होगी. साथ ही शहरों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर न केवल सभी शहरी निकायों के पदाधिकारियों से सुझाव लिए जाएंगे, बल्कि इस संबंध में निर्वाचन आयोग के संबंधित दिशा-निर्देशों से भी सभी को अवगत भी कराया जाएगा.

Read Also : लोकसभा चुनाव : झारखंड के आदिवासी अन्य वोटर्स से मतदान में हैं आगे, 2019 के आंकड़े दे रहे गवाही

अधिकारियों के सुझाव पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने की रणनीति बनेगी

बताया गया है कि शहरी निकायों के अधिकारियों के सुझाव के आधार पर आगे की रणनीति भी तय की जाएगी. उक्त बैठक में निकायों के प्रशासकों के साथ-साथ राज्य शहरी विकास अभिकरण तथा नगरीय प्रशासन निदेशालय के निदेशक भी मौजूद रहेंगे.

  • झारखंड के शहरी क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव की तैयारियों की होगी समीक्षा
  • शहरी क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अधिकारियों संग होगा मंथन

शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के मतदान प्रतिशत में है बड़ा गैप

उल्लेखनीय है कि प्रायः हर बार के आम चुनावों में ऐसा देखा गया है कि शहरी क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में कम रहता है. मतदान प्रतिशत के इस अंतराल को न्यूनतम करने की प्रभावी कवायद शुरू करने को लेकर ही उक्त बैठक बुलाई गई है.

Read Also : झारखंड : लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है, सभी 14 सीटों पर जीत सुनिश्चित करेगी टीम, बोले बाबूलाल मरांडी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola