ePaper

Lok Sabha Chunav: भूल न जाना, बूथ पर आना, निर्भय हो करना मतदान…

Updated at : 25 May 2024 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav: भूल न जाना, बूथ पर आना, निर्भय हो करना मतदान…

मतदान से पहले बूथ पर मतदाता सूची में नाम खोजते वोटर.

Lok Sabha Chunav: झारखंड में लोकसभा चुनाव का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग ने एक बेहतरीन वीडियो बनाया है- भूल न जाना, बूथ पर आना...

विज्ञापन

Lok Sabha Chunav: लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग तरह-तरह के कार्यक्रम कर रहा है. राज्यों से लेकर जिलों तक में पदाधिकारियों से कहा गया है कि वे मतदाताओं को बूथ तक लाने के उपाय करें.

Lok Sabha Chunav के 5वें चरण की वोटिंग के दिन हुआ जारी

इसके तहत सभी राज्यों और जिलों में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद से ही मतदाता जागरूकता अभियान शुरू कर दिया गया. झारखंड में भी अलग-अलग तरह के कार्यक्रम चलाए गए. छठे चरण के चुनाव से पहले झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने एक गीत जारी किया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे गीत का विजुअलाइजेशन बेहतरीन

सोशल मीडिया में इस गीत को खूब सुना जा रहा है. गीत के बोल हैं- भूल न जाना, बूथ पर आना, निर्भय हो करना मतदान… लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करते इस गीत का विजुअलाइजेशन भी बेहतरीन है.. इसे झारखंड निर्वाचन आयोग में पदस्थापित जनसंपर्क पदाधिकारी संजय पांडेय ने लिखा और स्वरबद्ध किया है.

वीडियो में दिख रही मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें

इस वीडियो में मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें दिखाई गईं हैं, तो दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक जाते भी दिखाया गया है. एक दिव्यांग वोटर लाठी के सहारे वोट करने जा रहा है, तो एक महिला को व्हील चेयर पर लेकर बूथ तक ले जाया जा रहा है.

वोटर कार्ड दिखाकर गर्व महसूस कर रहे मतदाता

मतदान केंद्र में अपनी बारी का इंतजार कर रहे मतदाता अपना वोटर कार्ड दिखा रहे हैं. एक परिवार मतदान करने के बाद अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखा रहा है. गीत में कहा जा रहा है कि आप सभी परिवार के संग आकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें.

5 साल में सिर्फ एक बार मतदान करने का मिलता है मौका

कहा गया है पांच साल में एक बार ही मतदान करने का मौका मिलता है. इसलिए संविधान का मान रखिए और मतदान जरूर कीजिए. यह भी अपील की जा रही है कि जाति-धर्म का ध्यान किए बगैर निर्भय होकर मतदान कीजिए. किसी के बहकावे में भी आने की जरूरत नहीं है.

नैतिकता का ध्यान रखते हुए मतदान करने की अपील

इस गीत में नैतिकता का ध्यान रखते हुए मतदान करने की अपील की गई है. कहा गया है कि हमारा देश प्रजातंत्र है. आपको मतदान केंद्र पर आकर लोकतंत्र के महान पर्व को देखना चाहिए. हमें इस बात पर गर्व है कि हम प्रजातंत्र में रहते हैं. इसलिए हमारी पहली ड्यूटी है कि हम वोट करें, बाद में दूसरा काम करें.

अधिक से अधिक लोगों को बूथ पर लाने की कोशिश है यह गीत

लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित करते हुए इस गीत को लिखा गया है.
भूल न जाना,
बूथ पर आना,
निर्भय हो करना मतदान…

इसे भी पढ़ें : इगो को छोड़कर अपने अधिकार को समझते हुए हर हाल में करें मतदान

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola