Ranchi News : बिहार की तरह डॉक्टरों को मिलेगा डायनेमिक एसीपी : इरफान अंसारी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Feb 2025 12:12 AM

विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने झासा के सत्र 2025-27 के शपथ ग्रहण समारोह में डॉक्टरों को दिया आश्वासन

विज्ञापन

रांची. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि बिहार के तर्ज पर राज्य के सरकारी डॉक्टरों को डायनेमिक एसीपी का लाभ दिया जायेगा. इससे आने वाले समय में देश के अन्य राज्य झारखंड के नियमों का अनुसरण करेंगे. डॉक्टरों के हित वाले नियमों से दूसरे राज्य के डॉक्टर यहां आकर योगदान देंगे. मंत्री ने रविवार को करमटोली चौक स्थित आइएमए भवन में आयोजित झासा के शपथ ग्रहण (सत्र 2025-27) समारोह में डॉक्टरों को आश्वस्त किया.

ओपीडी की पाली पूर्व की तरह चलेगी

उन्होंने यह भी कहा कि ओपीडी की पाली पूर्व की तरह सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक चलेगी. सिविल सर्जन की सुविधा उनके पद के हिसाब से जिला में उनके समकक्ष अधिकारी के बराबर उपलब्ध होगी. पलामू में पिछले दो महीने से बायोमेट्रिक को लेकर चिकित्सकों के वेतन में हो रही दिक्कत को दूर की जायेगी. इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने कार्रवाई का आश्वासन भी दिया. इधर, नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ बिमलेश सिंह, सचिव डॉ ठाकुर मृत्युंजय सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ स्टीफन खेस, संयोजक डॉ शरद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष (संताल परगना) डॉ मोहन पासवान, उपाध्यक्ष (महिला कोषांग) डॉ मुसर्रत यामिनी, उपाध्यक्ष मुख्यालय डॉ शमीम, संयुक्त सचिव (मुख्यालय) डॉ अजीत कुमार आदि ने पदभार ग्रहण किया.कार्यक्रम में निदेशक प्रमुख डॉ सीके शाही, सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार सहित विभिन्न जिलों से आये 300 से अधिक डॉक्टर शामिल हुए. संचालन डॉ श्वेता लाल, डॉ रवि राज और डॉ विकास गुप्ता ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन