झारखंड के 9 जिलों में आसमानी बिजली ने ले ली 11 लोगों की जान, 6 घायल

बारिश के साथ वज्रपात हुआ जानलेवा.
Lightning Kills 11 in Jharkhand: झारखंड में एक दिन में 9 जिलों में वज्रपात से कम से कम 11 लोगों की जान चली गयी. 6 लोग घायल हुए हैं. वज्रपात की ये घटनाएं राजधानी रांची से सटे खूंटी जिले के साथ-साथ गुमला, चतरा, देवघर, पलामू, लातेहार, कोडरमा, गिरिडीह, बोाकरो और हजारीबाग शामिल हैं. किस जिले में कितने लोगों की मौत हुई, यहां पढ़ें.
Table of Contents
Lightning Kills 11 in Jharkhand: झारखंड में मंगलवार को अलग-अलग जिलों में वज्रपात से 11 लोगों की मौत की खबर आयी है. आसमानी बिजली गिरने से 6 लोग घायल भी हुए हैं. वज्रपात की ये घटनाएं गिरिडीह, गुमला, देवघर, हजारीबाग, चतरा, बोकारो, पलामू, लातेहार और खूंटी जिले में हुई है. राजधानी रांची से सटे कर्रा में वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत हो गयी, तो पलामू में ठनका गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 2 महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गयी और 3 लोग घायल हो गये. वहीं, हजारीबाग, देवघर में एक-एक महिला की मौत हुई है, तो गुमला और गिरिडीह जिले में 2-2 लोगों की मौत हुई है. गुमला में 2 लोग घायल भी हुए हैं.
गुमला में वज्रपात से 2 लोगों की मौत, 2 घायल
गुमला जिले में अलग-अलग जगहों पर अपराह्न 3 बजे हुए वज्रपात में 2 लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में बसुआ गांव की मुस्तरी खातून (37) और बागेसेरा नवाडीह पालकोट गांव के राजकुमार प्रधान (18) शामिल है. सदर प्रखंड के अंबवा गांव की सलमा खातून (37) और केसीपारा निवासी अैची उरांव (40) वज्रपात से घायल हो गयीं.
पलामू में ठनका गिरने से 2 महिला की मौत, 3 घायल
पलामू जिले में ठनका गिरने से 2 महिलाओं की मौत हो गयी और 3 अन्य घायल हो गये. पाटन थाना क्षेत्र के 3 अलग-अलग गांवों में वज्रपात हुआ. सहदेवा गांव के दिलीप महतो की पत्नी आशा देवी (45) और बसदह गांव के कुणाल भुइयां की मानती देवी (45) की वज्रपात से मौत हो गयी. अजय भुइयां की पत्नी सुमित्रा देवी (40) और चेतमा गांव के 40 वर्षीय महमूद मियां गंभीर रूप से घायल हो गये. पलामू जिले के ही तरहसी थाना क्षेत्र के भंडरा गांव के 50 वर्षीय किसान बनारसी राम वज्रपात की चपेट में आकर घायल हो गये. वह धान रोपने के लिए खेत की जुताई कर रहे थे.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
गिरिडीह के बगोदर में बुजुर्ग की मौत, मवेशी भी मरा
गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के अडवारा में मंगलवार को वज्रपात से एक बुजुर्ग की मौत हो गयी, एक मवेशी ने भी दम तोड़ दिया. अडवारा पंचायत के धवैइया गांव के रेवा महतो (60) मवेशी को चराने जंगल की ओर ले गये थे. इसी दौरान हल्की बारिश के साथ वज्रपात हुआ. इसकी चपेट में आकर दोनों की मौत हो गयी.
बोकारो के चंदनकियारी में ठनका गिरने से महिला मरी
बोकारो जिले के चंदनकियारी प्रखंड की आड़िता पंचायत के बहादुरपुर गांव में धनरोपनी कर रही फागू महतो की पत्नी लक्षी देवी (34) की ठनका गिरने से मौत हो गयी. हादसे के समय कई अन्य महिलाएं भी वहां मौजूद थीं. वज्रपात के बाद महिलाओं ने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी.
Lightning Kills: देवघर में वज्रपात से अधेड़ महिला मरी
देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के बाघमारी गांव में वज्रपात से अधेड़ महिला की मौत हो गयी. बासुदेव भोक्ता की पत्नी सावित्री देवी (45) मवेशी को चराने खेत की ओर गयी थी. इस बीच बारिश के साथ वज्रपात हुआ और उसकी मौत हो गयी.
धान रोपनी करने गयी महिला की ठनका गिरने से मौत, मातम
हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के कुसुम्भा गांव में वज्रपात से सुनीता देवी (35) की मौत हो गयी. वह कुसुम्भा गांव के लालो गोप की छोटी बेटी थी. घटना के वक्त महिला खेत में धनरोपनी कर रही थी. इसी बीच वज्रपात हुआ. घायल अवस्था में परिजन उसे शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वह हजारीबाग के मंडई कला निवासी भोला यादव की पत्नी थी. 2 दिन पहले अपने मायके कुसुम्भा गांव आयी थी.
लातेहार में खेत में काम कर रहे मजदूर की मृत्यु
लातेहार जिले के बालूमाथ़ प्रखंड क्षेत्र के शेरगड़ा ग्राम में वज्रपात की चपेट में आने से उपेंद्र उरांव (24) पिता जगेश्वर उरांव की मौत हो गयी. उपेंद्र खेत में काम कर रहा था. इसी दौरान तेज बारिश होने लगी, जिससे बचने के लिए वह एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया. तेज बारिश के बीच हुए वज्रपात की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया. बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
खूंटी के कर्रा में ठनका गिरने से एक की मौत
खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड के जरियागढ़ थाना अंतर्गत डहकेला पंचायत के तिलमी गांव में वज्रपात की चपेट में आने से रामू गोप (50) की मौत हो गयी. वह दोपहर में खाना खाने के बाद मवेशियों को चराने के लिए गांव के समीप चुटिया टोली सीमा में गया था. इसी क्रम में हल्की बारिश के साथ वज्रपात हुई, जिसकी चपेट में वह आ गया. घटनास्थल पर ही रामू गोप की मौत हो गयी.
चतरा में बिजली गिरने से 1 महिला की मौत, एक घायल
चतरा जिले में टंडवा के किशुनपुर गांव में बिजली गिरने से बिलासो देवी (45) की मौत हो गयी, जबकि बुंदिया देवी (32) घायल हो गयी. बुंदिया देवी को टंडवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.
इसे भी पढ़ें
मानसून की बारिश में झारखंड में सर्पदंश के मामले बढ़े, 4 की मौत, विषैले सांपों से कैसे बचें
Durga Puja 2025: रांची में इस जगह मां दुर्गा के भक्त देखेंगे वेटिकन सिटी, पंडाल का हुआ भूमि पूजन
Dry Day in Gumla: 15 अगस्त को झारखंड के इस जिले में ड्राइ डे, मांस की बिक्री पर भी प्रतिबंध
Jharkhand Weather: 3 डिग्री तक गिरेगा झारखंड का अधिकतम तापमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




