Durga Puja 2025: रांची में इस जगह मां दुर्गा के भक्त देखेंगे वेटिकन सिटी, पंडाल का हुआ भूमि पूजन

Updated:
विज्ञापन

आरआर स्पोर्टिंग के पूजा पंडाल के भूमि पूजन में दिखा भक्तों और आयोजकों का उत्साह.

Durga Puja 2025 Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में कई जगहों पर भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन होता है. आरआर स्पोर्टिंग क्लब रातू रोड के पंडाल सर्वश्रेष्ठ पंडालों में एक होता है. दुर्गा पूजा 2025 में इस पूजा समिति ने किस थीम पर पंडाल बनाने का निर्णय लिया है, इसकी जानकारी सामने आ गयी है. आप भी जानें, इस बार रातू रोड में आपको क्या विशेष देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

Durga Puja 2025: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की तरह झारखंड की राजधानी रांची में भी दुर्गा पूजा धूमधाम से मनायी जाती है. रांची में भी कोलकाता की तर्ज पर थीम पूजा शुरू हो चुकी है. इस साल रांची में वेटिकन सिटी की थीम पर मां दुर्गा का पूजा पंडाल बनाया जायेगा. पूजा समिति के आयोजकों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

आरआर स्पोर्टिंग क्लब रातू रोड का भूमि पूजन संपन्न

पूजा का आयोजन करने वाले रांची के आरआर स्पोर्टिंग क्लब रातू रोड ने बताया है कि दुर्गा पूजा 2025 का भूमि पूजन मंगलवार को माता रानी के प्रांगण में किया गया. इस बार का थीम वेटिकन सिटी है.

Durga Puja 2025: विधि-विधान से हुआ खूंटी पूजन

इस अवसर पर रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष और आरआर स्पोर्टिंग क्लब के मुख्य संरक्षक विक्की यादव, अध्यक्ष राहुल यादव, कोषाध्यक्ष रोहित यादव, मुख्य पुजारी संतोष पाठक और विनोद पाठक की उपस्थिति में विधि-विधान से खूंटी पूजन संपन्न हुआ.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भूमि पूजन में ये लोग रहे मौजूद

आरआर स्पोर्टिंग क्लब के इस आयोजन में रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के पूर्व अध्यक्ष और श्री रामलला पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

दुर्गा पूजा के लिए आरआर स्पोर्टिंग क्लब रातू रोड में हुआ भूमि पूजन.

माता रानी के जयकारे से गूंजी रातू रोड

क्लब के तमाम सदस्यों ने माता रानी का जयकारा लगाया. रातू रोड में रहने वाले भक्तों ने भी इस दौरान मंदिर में पूजा की. काफी देर तक मां दुर्गा के जयकारे से पूरा रातू रोड गूंजती रही.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Weather: 3 डिग्री तक गिरेगा झारखंड का अधिकतम तापमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Dry Day in Gumla: 15 अगस्त को झारखंड के इस जिले में ड्राइ डे, मांस की बिक्री पर भी प्रतिबंध

सावन में देवाधिदेव महादेव का ध्यान करने से होती है मनोवांछित फल की प्राप्ति

Shravani Mela 2025: देवघर में बाबा बैद्यनाथ के मंदिर में पूजा, शृंगार का बदल गया है समय, नया समय यहां जानें

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola