ePaper

झारखंड कैडर के आइपीएस कुलदीप द्विवेदी सीबीआइ के संयुक्त निदेशक बने

Updated at : 19 Aug 2025 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
Kuldeep Dwivedi will be joint director of CBI

कुलदीप द्विवेदी.

Kuldeep Dwiwedi CBI Joint Director: झारखंड कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) के अधिकारी कुलदीप द्विवेदी सीबीआइ के संयुक्त निदेशक बनाये गये हैं. वर्ष 2005 बैच के झारखंड कैडर के आइपीएस कुलदीप द्विवेदी का कार्यकाल 17 जनवरी 2026 तक रहेगा. उनको संयुक्त निदेशक बनाये जाने संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गयी है.

विज्ञापन

Kuldeep Dwivedi CBI Joint Director: झारखंड कैडर के सीनियर आइपीएस अधिकारी कुलदीप द्विवेदी को सीबीआइ का संयुक्त निदेशक बनाया गया है. इससे संबंधित आदेश मंगलवार को केंद्र सरकार ने जारी कर दिया. वह झारखंड कैडर के 2005 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं. उनका कार्यकाल 17 जनवरी 2026 तक रहेगा. जब तक वह 5 वर्ष की प्रतिनियुक्ति अवधि पूरी नहीं कर लेते या फिर अगले आदेश तक जो भी पहले हो, झारखंड से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद वह पहले आइटीबीपी में रहे. इसके बाद वह वर्तमान में सीबीआइ में डीआइजी के पद पर थे. हाल में ही उन्हें आइजी रैंक में प्रोन्नति मिली थी.

रांची के एसएसपी रह चुके हैं कुलदीप द्विवेदी

वरिष्ठ आइपीएस अफसर कुलदीप द्विवेदी रांची में सीनियर एसपी रह चुके हैं. उनकी छवि एक ईमानदार, सख्त और अनुशासनप्रिय अफसर की रही है. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले कुलदीप द्विवेदी ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा पास की. उन्हें झारखंड कैडर आवंटित हुआ था.

करियर की शुरुआत में ही नक्सल बेल्ट में पोस्टिंग

झारखंड में अपने कार्यकाल के दौरान कुलदीप द्विवेदी ने नक्सल प्रभावित इालकों में बेहतरीन काम किया. करियर के शुरुआती दौर में ही उन्हें नक्सल प्रभावित जिलों की कमान संभालनी पड़ी. इस दौरान उन्होंने कई बड़े एंटी नक्सल ऑपरेशन का नेतृत्व किया. झारखंड में माओवादी संगठन को कमजोर करने में उन्होंने अहम भूमिका निभायी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

तकनीक आधारित क्राइम कंट्रोल पर दिया जोर

कुलदीप द्विवेदी ने पुलिस जनसंपर्क को मजबूत बनाने और तकनीक आधारित क्राइम कंट्रोल पर जोर दिया. उन्होंने जनता का भरोसा जीतने के लिए कई कार्यक्रमों की शुरुआत की. नक्सल मोर्चे पर उन्होंने बेहद सख्त रुख अपनाया. रांची में एसएसपी रहते उन्होंने क्राइम कंट्रोल, ट्रैफिक मैनेजमेंट और शहरी सुरक्षा-व्यवस्था में नयी पहल की.

इसे भी पढ़ें

राज्यसभा में गूंजा सूर्या हांसदा एनकाउंटर केस, आदित्य साहू ने कही ये बात

ऑस्ट्रेलिया में बनी पिस्टल और 50 कारतूस के साथ राहुल गैंग के 4 अपराधी गिरफ्तार

RIMS-2 विवाद : 24 को नगड़ी में हल चलायेंगे चंपाई सोरेन, बोले- आदिवासी था सूर्या, इसलिए किया एनकाउंटर

एनडीआरएफ ने खदान में डूबे युवक का शव 3 दिन बाद निकाला, मच गयी चीख पुकार

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola