Annapurna Devi: मोदी कैबिनेट में फिर मंत्री बनीं अन्नपूर्णा देवी, कोडरमा से दोबारा बनीं हैं सांसद

अन्नपूर्णा देवी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ.
Annapurna Devi: पीएम मोदी की कैबिनेट में झारखंड के कोडरमा लोकसभा सीट से लगातार दूसरी बार चुनी गईं अन्नपूर्णा देवी को फिर से मंत्री बनाया गया है.
टेबल ऑफ कंटेंट्स
Annapurna Devi Cabinet Minister: झारखंड के कोडरमा लोकसभा सीट से लगातार दूसरी बार चुनाव जीतकर संसद पहुंचीं अन्नपूर्णा देवी को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में मंत्री बनाया गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें रविवार (9 जून) को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. पहली बार लोकसभा का चुनाव जीतकर 2019 में वह सांसद बनीं, तो मोदी सरकार में मानव संसाधन विभाग का राज्यमंत्री बनाया गया था. अन्नपूर्णा देवी ने गजेंद्र सिंह शेखावत के बाद कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.
Annapurna Devi राजद छोड़कर आईं थीं भाजपा में
अन्नपूर्णा देवी झारखंड की बड़ी नेता हैं. राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर उन्होंने लगातार 3 बार विधानसभा का चुनाव जीता. बिहार और झारखंड विधानसभा की सदस्य रहीं. वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रीय जनता दल के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं थीं. उन्हें लोकसभा का टिकट मिला और 4.5 लाख से अधिक मतों के अंतर से उन्होंने झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी को पराजित किया था. एकजुट विपक्ष के उम्मीदवार विनोद सिंह को 3.77 लाख से अधिक मतों के अंतर से हराने के बाद झारखंड की राजनीति में उनका कद और बड़ा हो गया है. एक बार फिर मंत्रिमंडल में उनका शामिल होना भी इस पर मुहर लगाता है.
1998 में पति की मौत के बाद राजनीति में आईं अन्नपूर्णा देवी
अन्नपूर्णा देवी ने 1998 में राजनीति में कदम रखा, जब उनके विधायक पति रमेश प्रसाद यादव की मौत हो गई. इसके बाद 2009 तक वह लगातार विधायक चुनी गईं. एक बार विधानसभा का उपचुनाव जीता और 3 बार विधानसभा चुनाव जीता. 2013 में हेमंत सोरेन की सरकार में जल संसाधन के सथ-साथ महिला एवं बाल विकास विभाग की भी मंत्री बनाईं गईं थीं.
इसे भी पढ़ें : PHOTOS: अस्सी घाट पर अन्नपूर्णा देवी ने सुबह-ए-बनारस का लिया आनंद, तमिलनाडु के राज्यपाल भी थे साथ
पति की मौत के बाद अन्नपूर्णा देवी लगातार 4 बार बनीं विधायक
1998 में राजनीति में आने वाली राजद नेता अन्नपूर्णा देवी ने 1998 के उपचुनाव में जीत दर्ज की. इसके बाद 2000, 2005 और 2009 के विधानसभा चुनावों में कोडरमा विधानसभा का नेतृत्व किया. वर्ष 2019 में पहली बार लोकसभा के लिए भाजपा के टिकट पर चुनी गईं और केंद्रीय मंत्री बनीं. इसके पहले वर्ष 2014 में भाजपा की नीरा यादव ने उन्हें झारखंड विधानसभा चुनाव में कोडरमा सीट पर पराजित कर दिया था.
55 साल की अन्नपूर्णा देवी 12.83 करोड़ की संपत्ति की मालकिन
55 साल की अन्नपूर्णा देवी की कुल संपत्ति 12,82,82,857 (12 करोड़ 82 लाख 82 हजार 857 रुपए) रुपए है. कोडरमा में कृषि और गैर-कृषि भूमि के साथ-साथ रांची में उनका अपार्टमेंट भी है. अन्नपूर्णा देवी ने रांची में अपना अपार्टमेंट खरीदा है, जबकि कोडरमा जिले में स्थित जमीन पुश्तैनी जमीन है. कोडरमा, झुमरी, चाराडीह, करियाबर और नासरगंज में उनकी 1099 डिसमिल कृषि योग्य जमीन है. तिलैया, झुमरी, चाराडीह और करियाबर में कुल 356.7 डिसमिल गैर कृषि भूमि है.

रांची के हटिया और कडरू में अन्नपूर्णा देवी ने खरीदे हैं 2 अपार्टमेंट
रांची में अन्नपूर्णा देवी ने 2 अपार्टमेंट खरीदे हैं. एक अपार्टमेंट हटिया के हवाईनगर में है और दूसरा अपार्टमेंट कडरू के नॉर्थ पाड़ा में. हटिया के हवाईनगर में लैंडमार्क अपार्टमेंट और कडरू के नॉर्थ पाड़ा में आकाश अपार्टमेंट है. इतना ही नहीं, कोडरमा जिले के चाराडीह में 5,500 वर्गफीट में बना आवास उन्हें विरासत में मिला है.
कोडरमा में 13 बार हुए लोकसभा चुनाव में 6 बार सिर्फ भाजपा जीती
यहां बताना प्रासंगिक होगा कि कोडरमा लोकसभा सीट वर्ष 1977 में अस्तित्व में आई. यहां 13 बार चुनाव हो चुके हैं. सबसे ज्यादा 6 बार भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट पर जीत दर्ज की है. कांग्रेस पार्टी को अब तक 2 बार यहां जीत मिली है. (इनपुट : आकांक्षा वर्मा)
इसे भी पढ़ें
कोडरमा लोकसभा सीट पर अन्नपूर्णा देवी ने बनाया था रिकॉर्ड, 3 चुनावों में 2 बार जीती भाजपा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




