Jharkhand Student Protest: JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच ने आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान, दूसरे गुट की बैठक जारी

Updated:
विज्ञापन

चर्चा करते हुए रिफॉर्म मंच के छात्र | Prabhat Khabar Network

JPSC-JSSC परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में चल रहे छात्र आंदोलन के 26वें दिन बड़ा बदलाव आया. जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच ने आंदोलन खत्म करने की घोषणा की, जबकि दूसरे मंच के छात्र आगे की रणनीति पर बैठक करते रहे.

विज्ञापन

क्रांति दीप की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

JPSC-JSSC Student Protest: रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में चल रहे छात्र आंदोलन के 26वें दिन आंदोलन में बड़ा बदलाव देखने को मिला. आंदोलन कर रहे छात्रों के एक मंच ने अपना आंदोलन समाप्त करने की घोषणा कर दी, जबकि दूसरे मंच के छात्र दोपहर 12.30 बजे तक आपस में बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा करते रहे. इस दौरान स्टेडियम परिसर में प्रशासन की भी मुस्तैदी बनी रही.

JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच ने खत्म किया आंदोलन

जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच के रामावतार महतो ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा करते हुए कहा कि मंच ने 25 जुलाई से परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू किया था. उन्होंने कहा कि सरकार ने मंच की सभी प्रमुख मांगों को मान लिया है. छात्र हित में सरकार की ओर से लिए गए फैसले के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया.

रामावतार महतो ने कहा कि सरकार का यह फैसला छात्र हित में ऐतिहासिक है. परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की दिशा में उठाए गए कदम से छात्रों को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है. उन्होंने कहा कि अब मंच अपना आंदोलन समाप्त कर वापस लौट रहा है.

ये भी पढ़ें- JSSC ने एक ही प्रमाण पत्र पर लागू किए दो नियम, एक में नियुक्ति तो दूसरे में रोक दिया रिजल्ट

दूसरे मंच के छात्रों की बैठक जारी

एक मंच द्वारा आंदोलन खत्म करने की घोषणा के बाद आंदोलन स्थल पर छात्रों के बीच मतभेद भी सामने आए हैं. दूसरे मंच से जुड़े छात्र दोपहर तक स्टेडियम में बैठक करते रहे. छात्र आपस में चर्चा कर आगे की रणनीति तय करने में जुटे रहे. ऐसे में आंदोलन को लेकर छात्रों के बीच आगे क्या रुख रहेगा, इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है.

स्टेडियम में प्रशासन की नजर

छात्र आंदोलन को देखते हुए जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में प्रशासन की मुस्तैदी बनी हुई है. आंदोलन समाप्त करने की घोषणा के बावजूद प्रशासनिक अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है. दूसरे मंच के छात्रों की बैठक के कारण स्टेडियम परिसर में गतिविधियां जारी है.

ये भी पढ़ें- आदेश जारी : JSSC CGL और JPSC 11वीं-13वीं सहित 22 परीक्षाएं रद्द, 23 परीक्षाओं की जांच करेगी सीआईडी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola