बालक सीनियर कबड्डी में केडीएस व जूनियर में संत कबीर पब्लिक स्कूल बना विजेता
Published by : JITENDRA Updated At : 04 Jan 2026 9:21 PM
विज्ञापन
महोत्सव के 11वें दिन कबड्डी बालक वर्ग सीनियर वर्ग के विजेता केडीएस सिकिदिरी की टीम ने जेकेएसएस की टीम को 30-27 से हराकर विजेता बनी.
विज्ञापन
अनगड़ा.
सिकिदिरी फुटबॉल मैदान में आयोजित जनकल्याण समर्पण संस्थान खेल महोत्सव के 11वें दिन कबड्डी बालक वर्ग सीनियर वर्ग के विजेता केडीएस सिकिदिरी की टीम ने जेकेएसएस की टीम को 30-27 से हराकर विजेता बनी. बालक जूनियर वर्ग में संत कबीर पब्लिक स्कूल ने एसआरपी सिकिदिरी को एकतरफा मुकाबले में 42-08 से हराकर विजेता बनी. रिले बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में जेकेएसएस ग्रुप ने गोल्ड, सुदेश महतो ग्रुप सिल्वर, ब्लू जोन ग्रुप ब्रॉन्ज, बालिका 100 मीटर रिले दौड़ में गायत्री ग्रुप गोल्ड, चंचल ग्रुप सिल्वर, विद्या ग्रुप ब्रॉन्ज, बालिका 200 मीटर रिले दौड़ में गायत्री ग्रुप गोल्ड, मोनिका ग्रुप सिल्वर, आल्या ग्रुप ब्रॉन्ज, बालक 200 मीटर रिले दौड़ में अभिषेक ग्रुप गोल्ड, सुदेश ग्रुप सिल्वर, ब्लू जोन ग्रुप ने ब्रॉन्ज मेडल जीता. सभी विजेता खिलाड़ियों को झामुमो नेता संजू बेदिया, बसंत करमाली, हरि करमाली ने पुरस्कृत किया. अध्यक्षता सुजीत कुमार व संचालन बृजकिशोर प्रसाद व रमन कुमार ने किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










