पुरुष वर्ग में कांके व महिला वर्ग में चरदी की टीम विजयी

Updated at : 23 Oct 2025 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
पुरुष वर्ग में कांके व महिला वर्ग में चरदी की टीम विजयी

12 पड़हा सोहराई जतरा समिति नगड़ी कांके के तत्वावधान में महिला व पुरुष वर्ग की फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच गुरुवार को खेला गया.

विज्ञापन

कांके.

12 पड़हा सोहराई जतरा समिति नगड़ी कांके के तत्वावधान में महिला व पुरुष वर्ग की फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच गुरुवार को खेला गया. फाइनल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त व फुटबाॅल को किक मारकर खेल का शुभारंभ किया. कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है. कांके क्षेत्र से कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायी है. मैं खुद भी खिलाड़ी रहा हूं और उनके संघर्ष को समझता हूं. पुरुष वर्ग में आउटफिट प्वाइंट कांके की टीम ने टाई ब्रेकर में वाइएफसी सिरांगों की टीम को 5-3 गोल से हराकर विजेता बना. वहीं महिला वर्ग में वाॅरियर फुटबाॅल क्लब चरदी की टीम ने टाई ब्रेकर में टाटिसिलले एफसी की टीम को 5-4 गोल से हराकर विजेता बनी. विजेता व उपविजेता टीम को सुदेश महतो ने पुरस्कार व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया. मौके पर प्रवक्ता डाॅ देवशरण भगत, हकीम अंसारी, मोजिबुल अंसारी, बसारत अंसारी, आजम अंसारी, शत्रुधन महतो, सलीम एक्का, मनोज महतो आदि मौजूद थे.

12 पड़हा सोहराई जतरा समिति नगड़ी फुटबाॅल टूर्नामेंट

फोटो, खिलाड़ियों को पुरस्कार देते पूर्व विधायक सुदेश कुमार महतो व अन्य.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola