Kal Ka Mausam: स्वतंत्रता दिवस पर कैसा रहेगा कल का मौसम, 15 अगस्त का ये है वेदर फोरकास्ट

झारखंड में कल का मौसम.
Kal Ka Mausam: झारखंड में पिछले कई दिनों से मानसून कमजोर है. पिछले सप्ताह सामान्य से कम वर्षा हुई है. शुक्रवार 15 अगस्त 2025 को मौसम कैसा रहने वाला है. आईएमडी के मौसम केंद्र रांची ने इसका पूर्वानुमान जारी किया है. इसमें बताया गया है कि झारखंड का मौसम कैसा रहने वाला है और रांची शहर का मौसम कैसा रहने वाला है. आप भी आज ही जान लें, कैसा रहेगा कल का मौसम.
Kal Ka Mausam: स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड में कल का मौसम कैसा रहने वाला है. 15 अगस्त के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने गुरुवार 14 अगस्त 2025 को स्पेशल वेदर फोरकास्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने झारखंड और रांची सिटी दोनों का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है.
उत्तरी भागों में एक या दो बार हल्की वर्षा होगी
मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड के उत्तरी भागों में आमतौर पर आसमान में बादल छाये रहेंगे. एक या दो बार हल्की वर्षा होगी. कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकता है. मौसम केंद्र ने यह भी कहा है कि झारखंड के शेष हिस्से में बादल छाये रहेंगे. एक या दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी या गरज के साथ वज्रपात हो सकता है.
गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी चेतावनी
मौसम केंद्र ने गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की है. कहा है कुछ जगहों पर ऐसा हो सकता है. 15 अगस्त 2025 को झारखंड का अधिकतम तापमान 29 से 34 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने का अनुमान है. वहीं, न्यूनतम तापमान 22 से 27 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Kal Ka Mausam: रांची में दो बार हो सकती है हल्की वर्षा
रांची शहर के लिए जारी पूर्वानुमान में मौसम केंद्र ने कहा है कि रांची में एक या दो बार हल्की वर्षा होगी या बादल गरजेंगे. रांची का उच्चतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना है.
इसे भी पढ़ें
Monsoon Update : झारखंड में कमजोर पड़ा मानसून, 13 जिले रेड जोन में
Vinay Choubey News: शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार झारखंड के आईएएस विनय चौबे को हाईकोर्ट से झटका
Viral Video: मसाज पार्लर वाले ने बनाया महिला का वीडियो, मच गया बवाल
जेपीएससी को झारखंड हाईकोर्ट से लगा तगड़ा झटका, 342 सीटों के लिए हुई परीक्षा के रिजल्ट पर अपरोक्ष रोक
Viral Video: खूंखार मगरमच्छ और हाथी की ऐसी लड़ाई नहीं देखी होगी, गजराज ने मगर को पटक-पटककर मारा
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




