जेएसएससी: 16 व 17 दिसंबर को होनेवाली झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा स्थगित

JSSC CGL
जेएसएससी (झारखंड कर्मचारी चयन आयोग) की ओर से 16 व 17 दिसंबर को आयोजित झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 स्थगित कर दी गयी है.
रांची: जेएसएससी (JSSC) की ओर से 16 व 17 दिसंबर को आयोजित झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 स्थगित कर दी गयी है. इससे लेकर आज सोमवार को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने नोटिस जारी किया है. इससे छात्रों में काफी निराशा है. परीक्षा के ठीक पहले जेएसएससी ने ये सूचना जारी की है. जेएसएससी ने इन तारीखों को परीक्षा के आयोजन में असमर्थता जाहिर की है. जेएसएससी ने अगले आदेश तक के लिए परीक्षा स्थगित कर दी है.
16 व 17 दिसंबर को होनी थी परीक्षा
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 स्थगित कर दी है. 16 व 17 दिसंबर 2023 को इस परीक्षा का आयोजन होना था. छात्र इसकी तैयारी में भी जुटे थे. परीक्षा की तारीख से ठीक पहले जेएसएससी ने हाथ खड़े कर दिए. इससे छात्रों में काफी निराशा है.
अगले आदेश तक के लिए परीक्षा स्थगित
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की ओर से झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 स्थगित करने की जो वजह बतायी गयी है, उसके अनुसार चयनित एजेंसी ने 16 व 17 दिसंबर को निर्धारित परीक्षा आयोजित करने में असमर्थता जतायी है. इस कारण जेएसएससी ने अगले आदेश तक के लिए परीक्षा स्थगित कर दी है.
Also Read: झारखंड: राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन बोले, विकसित भारत का लक्ष्य पूरा करने के लिए करनी होगी कड़ी मेहनत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




