JSSC Exam: 8 सितंबर को होगी महिला पर्यवेक्षिका की परीक्षा, आज से कर सकेंगे एडमिट कार्ड डाउनलोड
जेएसएससी कार्यालय
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा महिला पर्यवेक्षिका की परीक्षा 8 सितंबर को आयोजित होगी. आज से अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.
रांची : झारखंड महिला पर्यवेक्षिका प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का आयोजन आठ सितंबर से होगा. इस संबंध में जेएसएससी के परीक्षा नियंत्रक ने एडमिट कार्ड को लेकर आवश्यक सूचना जारी कर दी है. सूचना के मुताबिक एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आयोग की वेबसाइट पर तीन सितंबर से यानी आज से ही लिंक उपलब्ध होगा. परीक्षा से तीन दिन पूर्व उक्त लिंक के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा.
इन जिलों में बनाया जाएगा परीक्षा केंद्र
लिंक के माध्यम से संबंधित अभ्यर्थी अपनी पंजीयन संख्या व जन्म तिथि दर्ज करने के बाद प्रत्येक पत्र के लिए परीक्षा की तिथि व जिला के संबंध में सूचना प्राप्त कर सकेंगे. प्रत्येक पत्र के लिए अलग-अलग प्रवेश पत्र निर्गत किया जायेगा. ध्यान रहे कि किसी भी अभ्यर्थी का एडमिट कार्ड डाक अथवा अन्य माध्यम से नहीं भेजा जाएगा. अगर किन्हीं को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में समस्या होती है तो वे आयोग कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं. ये परीक्षा रांची, बोकारो, धनबाद व पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में स्थित परीक्षा केंद्रों पर ली जायेगी.
जेएसएससी ने 444 पदों के लिए शुरू की है नियुक्ति प्रक्रिया
जेएसएससी ने महिला पर्यवेक्षिका के 444 पदों पर नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू की है. बीते साल आयोग ने इन पदों पर नियुक्ति विज्ञापन जारी किया था. इससे पहले जुलाई के महीने में इसकी परीक्षा निर्धारित की गयी थी. लेकिन बाद में फिर से इसकी संशोधित कैलेंडर जारी की गयी तो उसमें सितंबर के महीने में एग्जाम की तारीख रखी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










