JSSC CGL Exam Update: आयोग के कर्मचारियों और अधिकारियों को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस अलर्ट
Published by : Sameer Oraon Updated At : 14 Dec 2024 6:30 PM
जेएसएससी कार्यालय
JSSC CGL Exam Update: जेएसएससी के कर्मचारियों और अधिकारियों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है. आयोग ने इसकी शिकायत पुलिस से की है. जिसके बाद सभी थाने को अलर्ट कर दिया गया है.
रांची : झारखंड संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा-2023 का परिणाम जारी होने के बाद से अभ्यर्थी आंदोलनरत हैं. लोग परीक्षा रद्द कर सीबीआई जांच की मांग को लेकर अड़े हुए हैं. आंदोलनरत छात्र इस कदर आक्रोशित हैं कि अब आयोग के कर्मचारियों और अधिकारियों को जान से मारने की धमकियां तक मिल रही है. हालांकि, धमकी देने वाले लोग छात्र हैं या कोई और इसकी पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस को इसकी सूचना दे दी गयी है. इसे लेकर सभी थानों को सतर्क कर दिया गया है.
क्या कहा गया है आयोग द्वारा जारी प्रेस रिलीज में
दरअसल झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने शनिवार को एक प्रेस रिलीज जारी किया है. इसके मुताबिक उनका दावा किया है कि जेएसएससी सीजीएल प्रशन पत्रों की जांच के लिए सूचना प्रकाशित होने के बाद से ही आयोग को ई-मेल के माध्यम से धमकी भरा पत्र मिला. जिसमें पदाधिकारियों और कर्मचारियों को भद्दी भद्दी गालियां देने के साथ ही जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं.
Also Read: JSSC CGL: इस दिन जारी होगा जेएसएससी सीजीएल का कट ऑफ, आयोग ने दी जानकारी
15 दिसंबर से छात्र संगठन करेंगे जेएसएससी कार्यालय का घेराव
बता दें कि 15 दिसंबर से राज्यभर के अभ्यर्थी जेएसएससी कार्यालय, नामकुम का घेराव करने वाले हैं. धरना-प्रदर्शन को जेएलकेएम, मुख्य विपक्षी दल भाजपा और आजसू का भी समर्थन प्राप्त है. बता दें कि कुछ दिन पहले ही छात्रों ने हजारीबाग में सीजीएल की परीक्षा रद्द करने को लेकर सड़कों पर उतर आए थे. इस दौरान पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया. हालांकि इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि छात्रों ने पहले पत्थरबाजी की. आत्मरक्षा के लिए हमे लाठीचार्ज करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










