JSSC CGL: इस दिन जारी होगा जेएसएससी सीजीएल का कट ऑफ, आयोग ने दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
JSSC Office

JSSC Office

JSSC CGL पेपर लीक मामले पर आज आयोग के तरफ से एक प्रेस कांफ्रेंस हुई है जहां कई अहम पहलुओं पर अधिकारियों ने जानकारी दी है, यहां देखें डिटेलस.

विज्ञापन

JSSC CGL: जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा जो कि बीते कुछ महीनों से काफी ज्यादा चर्चे में है, उसे लेकर एक बड़ा अपडेट आया है. बता दें कि यह परीक्षा 21 और 22 सितंबर को पूरे झारखंड में आयोजित की गई थी और इसमें 3,04,694 उम्मीदवार शामिल हुए थे. परीक्षा के तुरंत बाद कुछ अभ्यर्थियों ने पेपर लीक का आरोप लगाया और तब से लेकर अब तक यह मामला शांत नहीं हुआ है. छात्रों ने कई तरह से प्रदर्शन किए, सोशल मीडिया पर ट्रेंड कराया और सरकार से यह मांग की कि इस परीक्षा को रद्द किया जाए. यहां तक की शिकायतकर्ताओं ने हाई कोर्ट में भी केस दर्ज किया है. हालांकि, जेएसएससी ने शिकायतकर्ताओं से कई बार शाक्ष मांगे थे जो वो देने में असफल रहे. इसके बाद जेएसएससी ने पहले आंसर की निकाला और 4 दिसंबर को परिणाम भी जारी कर दिया. साथ ही 16 से 20 दिसंबर तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का भी ऐलान कर दिया और साथ ही उसका शेड्यूल जारी कर दिया. हालांकि छात्रों का आंदोलन उग्र है और अभी भी वे परीक्षा को कैंसल करने पर जोर दिए हुए हैं. ऐसे में आज आयोग ने एक प्रेस कांफ्रेंस की जहां उन्होंने इस मुद्दे से जुड़ी कई पहलुओं पर अपना पक्ष रखा है.

मेरिट लिस्ट के साथ ही जारी होगा कट ऑफ

आयोग ने मीडिया को संबोधित करते हुए ये कहा कि “सोशल मीडिया के माध्यम से यह प्रश्न किया जा रहा है कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के शेड्यूल के साथ कट ऑफ मार्क्स क्यूं जारी नहीं किए गए”, ऐसे में आयोग ने ये जानकारी दी है कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल अंतिम रिजल्ट नहीं है, अंतिम रिजल्ट मेरिट लिस्ट को माना जाता है और मेरिट लिस्ट के साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी जारी किए जाएंगे.

आयोग ने कहा परीक्षा में नहीं हुई है कोई गड़बड़ी

जेएसएससी के वरिष्ट अधिकारियों ने मीडिया से बात करते हुए ये कहा है कि यह परीक्षा बिलकुल साफ सुथरे ढंग से हुई है और इसमें किसी भी प्रकार की धांधली नहीं हुई है. आयोग पहले भी अपने स्तर पर जांच कर चुकी है जिसमें उन्होंने कोई भी गड़बड़ी नहीं पाई थी. हालांकि अब इस मामले में सीएम हेमंत सोरेन ने CID को भी जांच के आदेश दिए हैं. बता दें, कि इस भर्ती के लिए 16 से 20 दिसंबर तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होनी है, ऐसे उम्मीदवार जो इन तिथियों पर किसी कारण से चूंक जाते हैं उन्हें बाद में 26 और 27 दिसंबर को एक अंतिम मौका दिया जाएगा. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही फाइनल मेरिट लिस्ट जारी किया जाएगा.

JSSC CGL से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: Sarkari Naukri: CRPF में बिना किसी परीक्षा के नौकरी पाने का मौका, 75000 मिलेगा वेतन

Also Read: BPSC: दोबारा नहीं होगी परीक्षा! पेपर लीक पर BPSC अध्यक्ष का बड़ा बयान

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola