Political News : झामुमो का 13वां महाधिवेशन 14-15 अप्रैल को
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Mar 2025 8:35 PM
झामुमो को दो दिवसीय 13वां महाधिवेशन 14 एवं 15 अप्रैल को होगा. रांची के खेल गांव में हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में यह महाधिवेशन होगा. 14 अप्रैल बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती है.
रांची (विशेष संवाददाता). झामुमो को दो दिवसीय 13वां महाधिवेशन 14 एवं 15 अप्रैल को होगा. रांची के खेल गांव में हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में यह महाधिवेशन होगा. 14 अप्रैल बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती है. उसी दिन से ही पार्टी अपने महाधिवेशन की शुरुआत करेगी, इसलिए इसका नाम बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर महाधिवेशन रखा गया है. यह जानकारी झामुमो के केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने गुरुवार को पत्रकारों को दी.
झामुमो महासचिव ने कहा कि महाधिवेशन में 3,900 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे. इनमें पार्टी के पंचायत, प्रखंड एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों के अलावा ओड़िशा, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, छत्तीसगढ़ व तमिलनाडू के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे. कहा कि महाधिवेशन प्रारंभ होने के साथ ही केंद्रीय समिति भंग कर दी जाती है. फिर महाधिवेशन के संचालन के लिए संचालन मंडल और अध्यक्षीय मंडल का गठन होगा.50 लाख सदस्य बने, 60 लाख का है लक्ष्य
श्री पांडेय ने कहा कि पूरे राज्य में पंचायत कमेटी से लेकर जिला, प्रखंड कमेटी 16 जनवरी को भंग की गयी थी और पार्टी का सदस्यता अभियान 18 जनवरी से शुरू किया गया था. सदस्यता अभियान निरंतर जारी है. इस बार का लक्ष्य 60 लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है. पिछली बार सदस्यता अभियान का लक्ष्य 50 लाख था, जिसे प्राप्त कर लिया गया था. कहा कि अभी जो सांगठनिक कार्य एवं सदस्यता अभियान चल रहा है, उसे 31 मार्च तक पूरा कर लेना है. फिर 15 अप्रैल के बाद पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू हो जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










