हेमंत सोरेन के हेलीकॉप्टर को रोका गया तो JMM ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा पत्र, कर दी ये बड़ी मांग
Published by : Sameer Oraon Updated At : 05 Nov 2024 11:20 AM
सीएम हेमंत सोरेन (फाइल फोटो)
झामुमो ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा है. उन्होंने विधानसभा चुनाव में सभी के लिए समान अवसर प्रदान करने को लेकर हस्तक्षेप करने की मांग की है.
रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने विधानसभा चुनाव में सभी स्टार प्रचारकों के लिए समान अवसर देने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की है. झामुमो(JMM) ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए लिखा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के हेलीकॉप्टर को पीएम मोदी की सुरक्षा के नाम पर डेढ़ घंटे तक रोका गया.
क्या कहा है झामुमो ने अपने पत्र में
प्रवक्ता सह पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य का इस मामले में कहना है कि निर्वाचन आयोग द्वारा कहा गया था कि प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) की सुरक्षा के दृष्टिकोण से 50 किलोमीटर के व्यास में उड़ानवर्जित क्षेत्र रहता है. जो सिर्फ 15 मिनट के लिए लागू किया जाता है. पार्टी की मांग है कि संघर्षरत जनजातीय जन-प्रतिनिधियों की हर प्रकार की संवैधानिक सुरक्षा और अक्षुण्ण को बनाए रखा जाए.
क्या है मामला
इससे पहले झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने अपने पत्र में मामले की पूरी जानकारी दी. उन्होंने पत्र में लिखा है कि हमारे स्टार प्रचारक हेमंत सोरेन अपराह्न 1.45 बजे पश्चिमी सिंहभूम में एक सभा करने के बाद सिमडेगा में अपराह्न 2.45 बजे एक चुनावी सभा को संबोधित करने वाले थे. गुदरी और चाईबासा की दूरी 80 किलोमीटर तो वहीं सिमडेगा की दूरी 90 किलोमीटर. चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सभा के लिए अनुमति दे दी थी. लेकिन सुरक्षा का हवाला देकर मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को डेढ़ घंटे तक रोक कर रखा गया. उन्होंने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर समान संवैधानिक सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चचित करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










