भाजपा ने 24 को किया आक्रोश प्रदर्शन का ऐलान, भड़का झामुमो, कहा- जनता को गुमराह करने की कोशिश

झामुमो प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय.
JMM on BJP Akrosh Rally: झामुमो ने भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्रियों और नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि वे अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए प्रदर्शन की राजनीति करते हैं. जहां तक बात भ्रष्टाचार की है, तो भाजपा शासनकाल में नियुक्ति घोटाला, भूमि लूट की घटनाओं को राज्य की जनता भूल नहीं पायी है. यही कारण है कि लगातार 2 बार झारखंड की जनता ने भाजपा को सत्ता से दूर रखा है.
JMM on BJP Akrosh Rally: भारतीय जनता पार्टी की ओर से झारखंड के सभी 264 प्रखंडों में 24 जून को आक्रोश प्रदर्शन के ऐलान पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा के आक्रोश प्रदर्शन को राजनीतिक नौटंकी करार दिया. कहा कि भाजपा राज्य की स्थिर सरकार को अस्थिर करने और जनता को भ्रमित करने की कोशिश में जुटती दिख रही है. दिशाहीन भाजपा अपनी ताबूत में अंतिम कील ठोकने की दिशा में अग्रसर है.
‘जनता ने भाजपा को 2019 में पूरी तरह से नकारा’
विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि भाजपा को जनता ने वर्ष 2019 में पूरी तरह नकार दिया था. सत्ता से बाहर होते ही भाजपा को झारखंड में हर जगह अव्यवस्था नजर आने लगी. सच्चाई यह है कि हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य के हर वर्ग के लिए काम किया है. किसानों की कर्ज माफी हो, स्थानीय युवाओं के लिए नियोजन नीति हो या महिला सुरक्षा की दिशा में उठाये गये सख्त कदम.
‘जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही भाजपा’
झामुमो प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा वही पार्टी है, जिसने अपने शासनकाल में न तो पेसा कानून लागू किया और न ही स्थानीय नीति बनायी. आज जब राज्य सरकार जनसरोकार से जुड़ी योजनाओं को जमीन पर उतार रही है, तब भाजपा सकारात्मक विपक्ष की भूमिका में नजर आने की बजाय दो तिहाई बहुमत से सत्ता में काबिज हुई सरकार पर झूठे आरोप लगाकर न सिर्फ जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है, बल्कि जनादेश का अपमान करने से भी बाज नहीं आ रही.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
‘दिल्ली की ताकत का दुरुपयोग करना चाहती है भाजपा’
उन्होंने कहा कि दरअसल सत्ता से बाहर भाजपा के प्रदेश नेताओं को दिल्ली में बैठे अपने आकाओं की ताकत का गुमान है. उसी ताकत का दुरुपयोग पिछली हेमंत सरकार को परेशान करने के लिए किया और अब एक बार फिर से भाजपा वही रास्ता अपनाने जा रही है.
भाजपा के मुख्यमंत्रियों और नेताओं पर कसा तंज
झामुमो ने भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्रियों और नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि वे अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए प्रदर्शन की राजनीति करते हैं. जहां तक बात भ्रष्टाचार की है, तो भाजपा शासनकाल में नियुक्ति घोटाला, भूमि लूट की घटनाओं को राज्य की जनता भूल नहीं पायी है. यही कारण है कि लगातार 2 बार झारखंड की जनता ने भाजपा को सत्ता से दूर रखा है.
भाजपा के छलावे में नहीं आयेगी जनता – झामुमो
विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा नेताओं को अपने गिरेबां में झांककर देखना चाहिए. कहा कि जनता को अब भाषण नहीं, काम चाहिए. हेमंत सोरेन सरकार उसी दिशा में लगातार काम कर रही है. झामुमो ने कहा कि भाजपा चाहे जितने प्रदर्शन कर ले, जनता अब उनके छलावे में नहीं आने वाली. जनता जानती है कि असली जनसेवा कौन कर रहा है और झूठा हो-हल्ला कौन मचा रहा है.
24 जून को 264 प्रखंडों में प्रदर्शन करेगी भाजपा
इससे पहले, झारखंड की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने 24 जून 2025 को प्रदेश के सभी 264 प्रखंडों में आक्रोश प्रदर्शन का ऐलान किया. राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि राज्य की ध्वस्त विधि व्यवस्था, आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी सरकार, बुनियादी सुविधाओं का अभाव, गरीबों की पेंशन, किसानों की बकाए राशि, रोजगार देने, पेसा कानून लागू कराने, भाषा विवाद को खत्म करने, स्थानीय नीति और नियोजन नीति जैसे ज्वलंत मुद्दों पर आक्रोश प्रदर्शन किया जायेगा.
बीडीओ के माध्यम से सभी जिलों के डीसी को सौंपेंगे ज्ञापन
उन्होंने कहा कि आक्रोश प्रदर्शन में झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, चंपाई सोरेन सहित प्रदेश पदाधिकारी, सांसद एवं विधायक अलग-अलग प्रखंडों में करेंगे प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे. साहू ने कहा कि सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से उपायुक्त के नाम ज्ञापन भी सौंपा जायेगा.
इसे भी पढ़ें
Good News: झारखंड की 2 कोयला खदानों से उत्पादन शुरू करेगी कोल इंडिया, लोगों को मिलेंगे रोजगार
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




