Video: ‘मजबूती से आगे बढ़ेगा झामुमो’ पार्टी की कमान संभालने के बाद पहली बार JMM ऑफिस पहुंचकर बोले हेमंत सोरेन
हरमू स्थित पार्टी ऑफिस में झामुमो के नए केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन
JMM New President Hemant Soren: झारखंड मुक्ति मोर्चा की कमान संभालने के बाद पहली बार हेमंत सोरेन रांची के हरमू स्थित झामुमो कार्यालय पहुंचे. झारखंड मुक्ति मोर्चा के नए केंद्रीय अध्यक्ष का पार्टी कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया. रांची के खेलगांव में आयोजित झामुमो के 13वें महाधिवेशन में हेमंत सोरेन को पार्टी की कमान सौंपी गयी.
JMM New President Hemant Soren: रांची-झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नए केंद्रीय अध्यक्ष पद की कमान संभालने के बाद पहली बार बुधवार को हेमंत सोरेन हरमू स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे. पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय और सुप्रियो भट्टाचार्य समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. झारखंड मुक्ति मोर्चा के नए केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झामुमो ने जो नया दायित्व उन्हें दिया है, उसे वे कड़ी मेहनत के साथ निभाएंगे. झारखंड मुक्ति मोर्चा मजबूती से आगे बढ़ेगा.
पार्टी की कमान संभालने के बाद पहली बार आए ऑफिस-सुप्रियो
झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि 14 और 15 अप्रैल को झामुमो का 13वां केंद्रीय महाधिवेशन रांची के खेलगांव में आयोजित किया गया. इसमें झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को केंद्रीय अध्यक्ष के रूप में प्रस्तावित किया. इसका एक स्वर में सभी ने समर्थन किया और वे पार्टी के नए अध्यक्ष चुन लिए गए. दिशोम गुरु शिबू सोरेन झामुमो के संस्थापक संरक्षक बनाए गए हैं.
ये भी पढे़ं: Indian Railways News: झारखंड से बिहार का सफर और हुआ आसान, रेलवे की इस सौगात से खिल उठे पलामूवासियों के चेहरे
हेमंत सोरेन का जोरदार स्वागत-सुप्रियो भट्टाचार्य
झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के नए केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन को कार्यों का बंटवारा करने और नयी जिम्मेदारी सौंपने के लिए अधिकृत किया गया है. पार्टी की कमान संभालने के बाद आज पहले दिन बुधवार को हेमंत सोरेन हरमू स्थित पार्टी के कार्यालय पहुंचे. यहां सभी ने उनका स्वागत किया.
ये भी पढे़ं: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को एयर शो का आमंत्रण, सूर्य किरण एरोबेटिक टीम दिखाएगी हवाई करतब
ये भी पढे़ं: Success Story: BBA, MBA जैसी बड़ी डिग्री नहीं, फिर भी लाखों कमा रही हैं झारखंड की ये महिलाएं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









