Wushu: जूनियर नेशनल वुश के लिए झारखंड वुशु टीम पंजाब पहुंची

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Dec 2024 8:16 PM

विज्ञापन

पंजाब के होशियारपुर में दो से छह दिसंबर तक आयोजित 24वें सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए झारखंड की 41 सदस्यीय वुशु टीम सोमवार को होशियारपुर पहुंची.

विज्ञापन

रांची. पंजाब के होशियारपुर में दो से छह दिसंबर तक आयोजित 24वें सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए झारखंड की 41 सदस्यीय वुशु टीम सोमवार को होशियारपुर पहुंची. इस टीम के बालक वर्ग में रोहित गंझु, शिवम उरांव, निखिल उरांव, अर्जुन उरांव, नीमय सिंह, नरेंद्र, नायर शान अहमद, हर्ष कुमार, उमेश बेदिया, उमाकांत कुमार, अनेश गोप, गौरव कुमार, श्रवण कुमार, इशांत कुमार बास्के और धनश्याम कुमार शामिल है. वहीं बालिका वर्ग में मान्या कुमारी, सौम्या कुमारी, अर्पिता सिंह, आरोही सिंह, पंखुरी सारदा, महक कुमारी, प्रगति निधि सोय, जानवी कुमारी, अनुष्का कुमारी, आरुषि कुमारी, एंजेल तिर्की, श्रुति कुमारी, वंदना कुमारी, वाणी कुमारी, प्राची कुमारी, विद्या कुमारी, शोभा कुमारी, सोनका कुमारी, फूल कुमारी, रूबी असुर, ईशा कुमारी, आहना सिंह और सरस्वती कुमारी शामिल हैं. टीम के कोच दीपक गोप और रत्नेश कुमार गुप्ता को और मैनेजर बासुदेव टोप्पो को बनाया गया है. पूरी टीम को झारखंड वुशु संघ के पदाधिकारियोंने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola