हरियाणा-राजस्थान में साइक्लोन, झारखंड में मौसम पर होगा ये असर, जानें कैसा रहेगा कल का वेदर

रांची का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 14 डिग्री सेंटीग्रेड तक जा सकता है. इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे. दो जनवरी से चार जनवरी तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. इस दौरान बारिश होने की भी संभावना है.
हरियाणा और राजस्थान में साइक्लोन का झारखंड के मौसम पर भी असर देखने को मिलेगा. झारखंड के कई जिलों में कोहरा छाया रहेगा. उत्तर-पश्चिमी तथा मध्य भागों में बारिश होने की भी संभावना है. दो जनवरी से चार जनवरी तक बारिश होंगे. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र रांची ने यह जानकारी दी है. मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया है कि राज्य के पश्चिमी, निकटवर्ती मध्य तथा दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रह सकता है. दो और तीन जनवरी को उत्तर-पश्चिमी तथा मध्य भागों में, तो चार जनवरी को उत्तर-पश्चिमी, मध्य तथा दक्षिणी भागों में वर्षा होगी. हालांकि, अगले दो दिनों तक झारखंड में न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले तीन दिन में इसमें धीरे-धीरे दो से चार डिग्री सेंटीग्रेड तक की वृद्धि हो सकती है. एक जनवरी के लिए मौसम विभाग ने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है. राजधानी रांची के अधिकतम तापमान में अगले पांच दिन में कोई बदलाव होता नहीं दिख रहा है, लेकिन न्यूनतम तापमान में क्रमश: एक डिग्री की वृद्धि हो सकती है. इस तरह रांची का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 14 डिग्री सेंटीग्रेड तक जा सकता है. इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे. दो जनवरी से चार जनवरी तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. इस दौरान बारिश होने की भी संभावना है.
इन जिलों में छाया रहेगा घना कोहरा
रांची स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक, गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, रांची, रामगढ़ और बोकारो में दो जनवरी तक कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहेगा.
दो जनवरी से चार जनवरी तक होगी बारिश
मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि दो जनवरी से चार जनवरी तक राजधानी रांची समेत सात जिलों का मौसम बदला-बदला रहेगा. इस दौरान बारिश भी होगी. जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें रांची, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, चतरा, पलामू और गढ़वा जिला शामिल हैं. इन जिलों में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है.
पांच जनवरी को 13 जिलों में बारिश के आसार
झारखंड के 13 जिलों में पांच जनवरी को बारिश होने के आसार हैं. मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, रांची, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में हल्की बारिश हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




