Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 11 फरवरी से इन इलाकों में हो सकती है बारिश

Published by : Sameer Oraon Updated At : 08 Feb 2024 10:19 AM

विज्ञापन

आठ और नौ फरवरी को राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे जा सकता है. उसके बाद तापमान चढ़ने का अनुमान है. बुधवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेसि के आसपास रहा.

विज्ञापन

रांची: झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलेगा. मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का देखने को मिलेगा. इस कारण सुबह में कई जिलों में कोहरा व बादल छाये रहेंगे. 11 फरवरी से 13 फरवरी तक कई इलाकों में बारिश की संभावना जतायी गयी है. मौसम विभाग ने कहा है कि पलामू प्रमंडल और उसके आसपास के इलाकों में रूक रूक बारिश होगी. इसके अलावा 12 और 13 फरवरी को राजधानी रांची समेत देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह के कई इलाकों में बारिश की संभावना है. तो वहीं आठ और नौ फरवरी को राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे जा सकता है. उसके बाद तापमान चढ़ने का अनुमान है. बुधवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेसि के आसपास रहा. गुरुवार को इसमें तीन से चार डिग्री सेसि की गिरावट हो सकती है.

कोहरा में बरतें सावधानी

मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड में सुबह सुबह कोहरा व बादल छाये रहने का अनुमान है. ऐसे में जरूरी है कि लोग बरतें. खासकर गाड़ी चलाते समय सावधान रहें. वाहन चलाते समय फॉग लाइट का प्रयोग करें. जब तक आपातकालीन स्थिति न हो, तब तक बाहर निकलने से बचें और चेहरे को ढककर रखें.

Also Read: झारखंड में बिगड़ा मौसम का मिजाज, कोहरे ने रोकी विमानों की उड़ान

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola