ePaper

Jharkhand Weather: MP से मेदिनीनगर होते बंगाल की खाड़ी की ओर गुजर रहा मानसून ट्रफ, बारिश के साथ वज्रपात की आशंका

Updated at : 06 Sep 2025 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast

Jharkhand Weather Forecast

Jharkhand Weather: झारखंड में मानसून कमजोर पड़ गया है. 24 घंटे में रांची का पारा 2.2 डिग्री चढ़ गया है. बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र बना, लेकिन मानसून ट्रफ का रुख मध्य प्रदेश-राजस्थान की तरफ हो गया है. दूसरा मानसून ट्रफ मध्यप्रदेश से मेदिनीनगर होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर गुजर रहा है, इससे हल्की बारिश के आसार हैं. वज्रपात की भी आशंका है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: रांची-बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र बना, लेकिन एक मानसून ट्रफ का रुख मध्य प्रदेश-राजस्थान की तरफ हो गया है. इससे झारखंड में शुक्रवार को मानसून कमजोर रहा. हालांकि, एक मानसून ट्रफ मध्यप्रदेश से मेदिनीनगर होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर गुजर रहा है. इससे राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाये रहेंगे और वज्रपात के साथ रुक-रुक कर कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. राजधानी रांची में भी बादल छाये रहने और दो बार हल्की बारिश होने के आसार हैं.

खूंटी में सर्वाधिक 26.5 मिमी हुई बारिश


पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 26.5 मिमी बारिश खूंटी में दर्ज की गयी है. जबकि, शुक्रवार को सबसे अधिक बारिश 10 मिमी गढ़वा में हुई. जमशेदपुर में 2.6 मिमी व बोकारो में 1.2 मिमी बारिश दर्ज की गयी है.

ये भी पढ़ें: पंकज जैन की बहादुरी को सलाम, पिस्तौल रखकर भी घबरा गए अपराधी,
डकैती का Video देख लोग कर रहे तारीफ

ये भी पढ़ें: झारखंड की बिटिया शुभांशी चक्रवर्ती की ऊंची उड़ान, महज 18 साल की उम्र में दिल्ली की इस यूनिवर्सिटी ने किया आमंत्रित

अधिकतम तापमान में फिर वृद्धि दर्ज


मानसून के कमजोर होने से अधिकतम तापमान में एक बार फिर वृद्धि दर्ज की गयी है. राजधानी रांची में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस तथा पिछले 24 घंटे में 2.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है. इसी प्रकार जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले 24 घंटे में 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है. राज्य में सबसे अधिक पाकुड़ का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस रहा. मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस, बोकारो का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस व चाईबासा का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

ये भी पढ़ें: नयी दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं श्वेता शर्मा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया पुरस्कृत

ये भी पढ़ें: झारखंड के इस टीचर ने बदहाल स्कूल का किया कायाकल्प, गांव बना जीरो ड्रॉप आउट, एक शिक्षक के भरोसे हैं 116 बच्चे

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola