Jharkhand Weather: झारखंड में अगले चार दिन होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Edited by Kunal Kishore
Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather: मौसम विभाग ने झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश अनुमान जताया है. विभाग के मुताबिक अगले चार दिन गरज के भारी बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather : बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इसका असर झारखंड के कई हिस्सों में दिख सकता है. राजधानी में इसका असर नौ एवं 10 सितंबर को हो सकता है. वहीं, शनिवार को राज्य के पश्चिमी (पलामू प्रमंडल) और दक्षिणी (कोल्हान) भाग में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

इन हिस्सों में हो सकती है भारी बारिश

रविवार को कोल्हान वाले हिस्से में कई स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है. सोमवार और मंगलवार को उत्तर-मध्य (राजधानी और आसपास) में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. इसको लेकर मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है. मंगलवार को कोल्हान तथा राजधानी और आसपास के कुछ जिलों में भारी बारिश का अनुमान है. इसके बाद निम्न दबाव का असर कम हो सकता है. इससे भारी बारिश से लोगों को राहत मिल सकती है.

इन इलाकों में हुआ भारी बारिश

झारखंड में मॉनसून सामान्य रहा. कई इलाकों में भारी बारिश हुई. सबसे अधिक बारिश कुरडेग में हुई. वहां करीब 92 मिमी के आसपास बारिश हुई. वहीं, मंझगांव में 75, डालटनगंज में 65, बरकागांव में 50 मिमी के आसपास बारिश हुई. शुक्रवार को भी राजधानी के कई हिस्सों में बारिश हुई. कांके वाले इलाके में करीब आधा घंटा अच्छी बारिश हुई.

Also Read: Kal Ka Mausam: 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट, जानें झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola