Jharkhand Weather: कई जिलों में 19 से चलेगी लू, 22 को बारिश के आसार, जानें झरखंड में कब आएगा मानसून

झारखंड के लिए मौसम विभाग से आई अच्छी खबर.
Jharkhand Weather: झारखंड में अभी दो दिन भीषण गर्मी (HEAT WAVE) सताएगी. इसके बाद 19 मई से रांची समेत कुछ जिलों में बारिश होगी. जानें इस साल कब आएगा मानसून.
Table of Contents
Jharkhand Weather: दक्षिणी बिहार की तरफ साइक्लोनिक सर्कुलेशन के गुजरने की वजह से झारखंड में 17 मई तक बादल छाये रह सकते हैं. हालांकि, 18 मई से अधिकतम तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.
19 मई से संताल परगना व रांची समेत इन जिलों में HEAT WAVE
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 19 मई से संताल परगना, रांची के कुछ हिस्से, पलामू, गढ़वा, चतरा, गिरिडीह धनबाद, बोकारो, कोल्हान आदि इलाकों में लू चल सकती है. जबकि, 22 मई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना है.
19-20 मई को उत्तर-पूर्व झारखंड में चलेंगी तेज हवाएं
दूसरी ओर 19-20 मई को झारखंड के ही उत्तर-पूर्व इलाके में दोपहर बाद 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. हल्की बारिश भी हो सकती है. 21 मई को बादल छाये रहने और 22 मई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना है.
कई जिलों में लू के साथ बारिश का अनुमान : मौसम वैज्ञानिक
मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, आनेवाले कुछ दिनों में लू (HEAT WAVE) के साथ-साथ कई हिस्सों में बारिश भी हो सकती है.
ठनका गिरने से साहिबगंज व दुमका में 6 की मौत
गुरुवार को दोपहर में ठनका गिरने से साहिबगंज जिले के तीनपहाड़, राजमहल, मंडरो व तालझारी तथा दुमका के चिरुडीह गांव में दो बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गयी.
सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां अब 7 जून तक
झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब 2 जून नहीं, 7 जून तक गर्मी की छुट्टी रहेगी. झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि स्कूलों में इस वर्ष एक से पांच जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया था. छुट्टी का कैलेंडर 27 फरवरी को जारी हुआ था. अवकाश तालिका बाद में जारी होने से जिलों में एक से पांच जनवरी तक शीतकालीन अवकाश नहीं दिया जा सका.
मानसून : इस बार रिकॉर्ड तोड़ बारिश का अनुमान
केंद्रीय मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस वर्ष मानसून 31 मई तक केरल में प्रवेश कर सकता है. इस लिहाज से झारखंड में इसका प्रवेश 10 से 12 जून तक हो सकता है.
संताल परगना की ओर से झारखंड में प्रवेश करेगा मानसून
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मानसून संताल परगना की तरफ से झारखंड में प्रवेश करेगा. शुरुआत में कमजोर रहने के बाद यह 20 जून से यह सक्रिय हो सकता है. इस बार बिहार व झारखंड में रिकॉर्ड तोड़ बारिश होने का अनुमान है.
इसे भी पढ़ें
आने वाले 4 दिनों तक कैसा रहेगा झारखंड का मौसम, कहां होगी बारिश, कितना बढ़ेगा तापमान, पढ़ें IMD अपडेट
Weather Forecast: झारखंड में फिर HEAT WAVE की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




