ePaper

Jharkhand Weather Forecast: कड़ाके की ठंड के बीच रांची, बोकारो, पलामू समेत इन जिलों में हैं बारिश के आसार

Updated at : 01 Jan 2024 5:28 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast: कड़ाके की ठंड के बीच रांची, बोकारो, पलामू समेत इन जिलों में हैं बारिश के आसार

पिछले 24 घंटे में झारखंड का मौसम शुष्क रहा. कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा दर्ज किया गया. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस गिरिडीह में दर्ज किया गया.

विज्ञापन

रांची: झारखंड में सात जनवरी 2024 तक बारिश के आसार हैं. सुबह में कोहरा या धुंध और फिर मौसम शुष्क रहने की संभावना के बीच राज्य में हल्की बारिश की संभावना जतायी गयी है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि दो जनवरी की सुबह में कोहरा फिर मौसम साफ रहेगा. इसके बाद तीन जनवरी से बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है. रांची, बोकारो, हजारीबाग, पलामू, गढ़वा समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं. राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाकों में सात जनवरी तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है.

झारखंड में तीन जनवरी से बारिश के आसार

झारखंड में दो जनवरी की सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहने की संभावना है. तीन से पांच जनवरी तक झारखंड के उत्तर पश्चिमी (पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, कोडरमा, लोहरदगा) एवं मध्य भागों (रांची, बोकारो, गुमला, खूंटी, हजारीबाग, रामगढ़) में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है. छह जनवरी को भी राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है. सात जनवरी की सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

Also Read: नए साल पर झारखंड के रांची, जमशेदपुर, धनबाद व देवघर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, कब हैं बारिश के आसार?

रांची में सात जनवरी तक बारिश की संभावना

झारखंड की राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाकों में मौसम के मिजाज की बात करें तो दो जनवरी की सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. मौसम शुष्क रह सकता है. तीन से सात जनवरी तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना जतायी गयी है.

Also Read: झारखंड का एक गांव, जिसका नाम था आपत्तिजनक, बताने में ग्रामीणों को आती थी काफी शर्म, अब बेहिचक बताते हैं ये नाम

सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस हुआ रिकॉर्ड

पिछले 24 घंटे में झारखंड का मौसम शुष्क रहा. कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा दर्ज किया गया. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस गिरिडीह में दर्ज किया गया.

Also Read: झारखंड में है एक ऐसा गांव, जिसका नाम बताने में ग्रामीणों को आती है काफी शर्म, सुनते ही हंस पड़ेंगे आप

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola