ePaper

झारखंड में 1 जनवरी की शाम से बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 तारीख को इन जिलों में है बारिश के आसार

Updated at : 28 Dec 2023 3:39 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में 1 जनवरी की शाम से बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 तारीख को इन जिलों में है बारिश के आसार

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, पांच जनवरी को सुबह में कोहरा छाये रहने व दिन में बादल छंटने व मौसम साफ होने पर न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है. खास कर अधिकतम तापमान में कमी आयेगी व न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है.

विज्ञापन

झारखंड में नये साल में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा. एक जनवरी की शाम से ही मौसम के मिजाज में बदलाव संभव है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य के पलामू, गुमला समेत कई इलाके में दो जनवरी की सुबह से ही बारिश हो सकती है, जबकि रांची व राज्य के अन्य इलाके में दो जनवरी की रात बादल छाये रहने तथा तीन जनवरी से बारिश होने की संभावना है. यह स्थिति चार जनवरी 2024 तक रहने की संभावना है.

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, पांच जनवरी को सुबह में कोहरा छाये रहने व दिन में बादल छंटने व मौसम साफ होने पर न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है. खास कर अधिकतम तापमान में कमी आयेगी व न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है. हवा में ठंडक रहने से रांची और आसपास के इलाके में ठंड बढ़ सकती है. श्री आनंद ने बताया कि अभी न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेसि तक बढ़ा हुआ है. ऐसा आकाश में बादल छाये रहने के कारण हो रहा है. फिलहाल अगले पांच दिनों तक सुबह में कोहरा व दिन में मौसम शुष्क रहेगा.

Also Read: झारखंड का अनोखा उद्यान है बिरसा मुंडा पार्क, ठंड के मौसम में यहां खिली धूप का आनंद ले रहे मगरमच्छ-बाघ
कांके का पारा 3.5 डिग्री रहा

इधर, मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण बुधवार को भी अधिकतम व न्यूनतम तापमान में परिवर्तन आया है. रांची का बुधवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस था. वहीं कांके का न्यूनतम तापमान बुधवार को 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया, जबकि मंगलवार को यहां का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola