Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में बारिश के आसार नहीं,कंपकंपाती ठंड से भी मिलेगी राहत, ये है लेटेस्ट अपडेट

झारखंड में अब लोगों को ठंड से राहत मिलेगी. तापमान धीरे-धीरे चढ़ेगा. 28 से 31 जनवरी तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है.
रांची: झारखंड में फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं. कंपकंपाती ठंड से भी लोगों को जल्द राहत मिलनेवाली है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि तापमान धीरे-धीरे चढ़ेगा और लोगों को धीरे-धीरे ठंड से राहत मिलने लगेगी. इस दौरान हवा की गति भी धीमी रहेगी. इस कारण धूप का असर दिखेगा. रांची का अधिकतम तापमान एक दिन में तीन डिग्री सेल्सियस के करीब बढ़ा. शनिवार को राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. झारखंड में आज का मौसम व कल का मौसम की जानकारी के लिए पढ़ें ये रिपोर्ट.
धीरे-धीरे चढ़ेगा पारा
मौसम केंद्र की मानें, तो अब लोगों को ठंड से राहत मिलेगी. तापमान धीरे-धीरे चढ़ेगा. 28 से 31 जनवरी तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है. हवा की गति धीमी होने पर धूप में तीखापन भी आ सकता है. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 31 जनवरी तक 25 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. सुबह में कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाया रह सकता है. अभी बारिश के आसार नहीं हैं.
एक दिन में तीन डिग्री बढ़ा राजधानी रांची का तापमान
झारखंड की राजधानी रांची का अधिकतम तापमान एक दिन में तीन डिग्री सेल्सियस के करीब बढ़ा. शनिवार को राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था. इधर, मैक्लुस्कीगंज में शुक्रवार की सुबह लगभग 6:15 बजे न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि वहां से सटे नावाडीह में न्यूनतम तापमान माइनस एक था. सुबह व शाम में शीतलहरी के कारण कनकनी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




