Jharkhand Weather: झारखंड में गणतंत्र दिवस के दिन सतायेगी ठंड, जानें कब से राहत मिलने की है संभावना

Published by : Sameer Oraon Updated At : 26 Jan 2025 6:00 AM

विज्ञापन

सुबह के समय आसमान में छाया कोहरा

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट हो सकती है. ठंड से राहत फरवरी के पहले हफ्ते से मिलेगी.

विज्ञापन

रांची : झारखंड के न्यूनतम तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी है. बीते कुछ दिनों से ठंड से लोगों को बड़ी राहत मिली थी. लेकिन मौसम विभाग ने फिर से कड़ाके ठंड की लौटने के आसार जताये हैं. शनिवार को राजधानी में ठंडी हवाओं ने लोगों को फिर परेशान किया. गणतंत्र दिवस के दिन मौसम साफ रहेगा. सुबह सुबह कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा.

न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो राज्य में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट हो सकती है. इसके बाद अगले तीन दिनों में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. राजधानी का न्यूनतम पारा 9 डिग्री और अधिकतम पारा 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. ठंड से राहत फरवरी के पहले हफ्ते से मिलनी शुरू हो जाएगी. लेकिन सुबह शाम ठंड का प्रभाव रहेगा.

बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम

वहीं, अगर बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पिछले 24 घंटे में झारखंड का मौसम शुष्क रहा. दिन भर धूप खिली रही. इस दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस सरायकेला और सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस गुमला में रहा. मौसम वैज्ञानिकों ने तापमान में लगातार उतार चढ़ाव को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है. साथ ही दिनभर गर्म कपड़े पहनने की अपील की है. खान-पान पर विशेष ध्यान देने की बात कही. क्योकि मौसम बदलने पर इम्यूनिटी कमजोर होती है. इससे सर्दी खांसी, गले में खरास जैसी कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.

Also Read: Aaj Ka Mausam: सर्दी में टूटने लगा गर्मी का रिकॉर्ड, जनवरी में ही चाईबासा का पारा 33.8 डिग्री

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola