Aaj Ka Mausam: सर्दी में टूटने लगा गर्मी का रिकॉर्ड, जनवरी में ही चाईबासा का पारा 33.8 डिग्री

Updated:
विज्ञापन

ठंड के मौसम में बढ़ी गर्मी

Aaj Ka Mausam: झा्रखंड में सर्दी के मौसम में गर्मी का रिकॉर्ड टूटने लगा है. जनवरी में ही चाईबासा का पारा 33.8 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से करीब 8 डिग्री अधिक है. रांची और जमशेदपुर में पिछले साल की तुलना में तापमान काफी ज्यादा हो गया है

विज्ञापन

Aaj Ka Mausam|Jharkhand Weather|सर्दी के मौसम में झारखंड में गर्मी का रिकॉर्ड टूटने लगा है. कई शहरों का अधिकतम तापमान अभी से 30 डिग्री के पार हो गया है. चाईबासा का उच्चतम पारा 33.8 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंच गया है. जमशेदपुर, डाल्टेनगंज, खूंटी का भी तापमान 30 डिग्री से अधिक हो गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है. आईएमडी ने कहा है कि 20 जनवरी 2024 को रांची का अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया था, जो इस साल 27 डिग्री रहा. बात जमशेदपुर के अधिकतम तापमान की करें, तो यह पिछले वर्ष यानी 20 जनवरी 2024 को 21 डिग्री सेल्सियस था, जो 20 जनवरी 2025 को 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने कहा है कि इन दिनों जनवरी के महीने में ठंड की बजाय गर्मी का अहसास हो रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जमशेदपुर, पलामू का तापमान 30 डिग्री के पार

मौसम केंद्र की ओर से गुरुवार (23 जनवरी) को जारी वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 30.9 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है. डाल्टेनगंज का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस है, जो सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक है. चाईबासा का उच्चतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 33.8 डिग्री सेल्सियस हो गया है, जो सामान्य से 7.9 डिग्री अधिक है.

झारखंड के अधिकतर जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर

राज्य के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक हो गया है. राजधानी रांची समेत अधिकतर जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर चला गया है. रांची के न्यूनमत तापमान में 0.1 डिग्री की मामूली गिरावट आई है, लेकिन यह 12 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है.

मौसम के लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए यहां क्लिक करें

चाईबासा का न्यूनतम तापमान बढ़ा

जमशेदपुर के न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री की वृद्धि हुई है और यह 12.8 डिग्री सेल्सियस हो गया है. यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है. डाल्टेनगंज का न्यूनतम पारा 0.8 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 11.8 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है. चाईबासा का न्यूनतम पारा 1.4 डिग्री बढ़कर 11.8 डिग्री रहा और यह सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड के प्रमुख शहरों में उच्चतम तापमान बढ़ा

रांची, जमशेदपुर, डाल्टेनगंज और चाईबासा के उच्चतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है. रांची का तापमान 2.2 डिग्री बढ़कर 28.8 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक है. जमशेदपुर का पारा 0.4 डिग्री बढ़कर 30.9 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है. डाल्टेनगंज में भी तापमान 0.9 डिग्री बढ़ गया है. यहां का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक है.

गुमला का न्यूनतम तापमान सबसे कम

झारखंड में सबसे कम न्यनतम तापमान गुमला जिले में रिकॉर्ड किया गया. यहां का न्यूनतम पारा 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा. चाईबासा का अधिकतम तापमान समूचे झारखंड में सबसे अधिक 33.8 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. राजधानी रांची के हिनू में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री और कांके में 25.3 डिग्री दर्ज किया गया. हिनू का न्यूनतम तापमान आज 12 डिग्री और कांके का 10.3 डिग्री सेंटीग्रेड रहा.

इसे भी पढ़ें

23 जनवरी 2025 को रांची, जमशेदुर, धनबाद समेत झारखंड के 24 जिलों में एलपीजी सिलेंडर के क्या हैं दाम?

झारखंड से नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नाता, फिएट कार में गये थे रांची से रामगढ़

Crime News: रांची में मॉर्निंग वॉक पर निकले मुखिया को गोली मारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola