Crime News: रांची में मॉर्निंग वॉक पर निकले मुखिया को गोली मारी

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर जांच करते पुलिस पदाधिकारी. फोटो : प्रभात खबर

Crime News: राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड में सुबह-सुबह एक मुखिया को गोली मार दी गई. गंभीर हालत में मुखिया को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

Crime News| नामकुम (रांची), राजेश वर्मा : झारखंड की राजधानी रांची में मॉर्निंग वॉक पर निकले मुखिया को अपराधियों ने गोली मार दी है. घटना नामकुम प्रखंड के हाहाप पंचायत में हुई है. मुखिया नन्हे कच्छप गुरुवार सुबह अपने घर से टहलने के लिए निकले थे. घर से करीब एक किलोमीटर दूर घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए. नन्हे कच्छप को गंभीर हालत में स्थानीय लोगों ने रिम्स में भर्ती करवाया. अज्ञात अपराधियों ने नामकुम थाना क्षेत्र में गुरुवार (23 जनवरी 2025) को सुबह करीब साढ़े छह बजे चरनाबेड़ा गांव के पास इस घटना को अंजाम दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

ग्रामीण एसपी समेत वरीय पुलिस पदाधिकारी जांच के लिए पहुंचे

गोलीबारी के बाद वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. गंभीर रूप से घायल मुखिया को रिम्स अस्पताल भिजवाया. घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण एसपी, डीएसपी मुख्यालय-1 और नामकुम के थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नन्हे कच्छप के परिजनों और स्थानीय लोगों से जानकारी ले रही पुलिस

मुखिया को किस वजह से गोली मारी गई है, इसका पता नहीं चला है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि जमीन विवाद में मुखिया को गोली मारी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मुखिया नन्हे कच्छप के परिजन और स्थानीय लोगों से पुलिस जानकारी ले रही है.

इसे भी पढ़ें

23 जनवरी 2025 को रांची, जमशेदुर, धनबाद समेत झारखंड के 24 जिलों में एलपीजी सिलेंडर के क्या हैं दाम?

झारखंड से नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नाता, फिएट कार में गये थे रांची से रामगढ़

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola