ePaper

23 जनवरी 2025 को रांची, जमशेदुर, धनबाद समेत झारखंड के 24 जिलों में एलपीजी सिलेंडर के क्या हैं दाम?

Updated at : 23 Jan 2025 8:17 AM (IST)
विज्ञापन
LPG Cylinder Price Today in Jharkhand 23 January 2025

LPG Cylinder Price Today in Jharkhand 23 January 2025

LPG Cylinder Price in Jharkhand Today 23 January 2025: झारखंड में एलपीजी सिलेंडर के दाम अलग-अलग जिलों में अलग-अलग हैं. आपके जिले में आज 14.2 किलो के रसोई गैस सिलेंडर के लिए आपको कितना चुकाना होगा, यहां जान लें.

विज्ञापन

LPG Cylinder Price in Jharkhand Today: आज 23 जनवरी 2025 है. झारखंड में आज एलपीजी सिलेंडर की कीमत अगर आप जानना चाहते हैं, तो बता दें कि 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 842.50 रुपए से 862 रुपए के बीच हैं. सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल के मुताबिक, राजधानी रांची, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर और बोकारो जिले में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर लेने वाले ग्राहकों को 860.50 रुपए चुकाने पड़ेंगे. यही सिलेंडर जमशेदपुर में 842.50 रुपए में ही मिल जाएंगे. पूर्वी सिंहभूम से सटे चाईबासा में सिलेंडर का मूल्य 852 रुपए है. हजाराबीग, रामगढ़ और कोडरमा में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के लिए झारखंड में सबसे अधिक 862 रुपए देने पड़ते हैं. चतरा में 859 रुपए, पश्चिमी सिंहभूम में 852 रुपए, सरायकेला-खरसावां में 843 रुपए और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में 842.50 रुपए में एक सिलेंडर मिल रहा है. झारखंड के 17 जिलों में आज एलपीजी सिलेंडर की कीमत 860.50 रुपए है. झारखंड के किस जिले में आज कितने में मिल रहा है गैस सिलेंडर, यहां देखें रेट चार्ट.

झारखंड के किस जिले में एलपीजी सिलेंडर कितने में मिल रहा है?

जिला का नामएलपीजी सिलेंडर की कीमत
बोकारो860.50 रुपए
चतरा859.50 रुपए
देवघर860.50 रुपए
धनबाद860.50 रुपए
दुमका860.50 रुपए
पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर)842.50 रुपए
गढ़वा860.50 रुपए
गिरिडीह860.50 रुपए
गोड्डा860.50 रुपए
गुमला860.50 रुपए
हजारीबाग862.00 रुपए
जामताड़ा860.50 रुपए
खूंटी860.50 रुपए
कोडरमा862.00 रुपए
लातेहार860.50 रुपए
लोहरदगा860.50 रुपए
पाकुड़860.50 रुपए
पलामू860.50 रुपए
रामगढ़862.00 रुपए
रांची860.50 रुपए
साहिबगंज860.50 रुपए
सरायकेला-खरसावां843.00 रुपए
सिमडेगा860.50 रुपए
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा)852.00 रुपए
स्रोत : Indian Oil

हर महीने तय होती है एलपीजी सिलेंडर की कीमत

एलपीजी गैस की कीमत सरकारी तेल कंपनियां तय करतीं हैं. इस पर कई तरह के टैक्स की वजह से राज्यों में इसकी कीमतें अलग-अलग होतीं हैं. ऐसा भी होता है कि एक ही राज्य के अलग-अलग शहरों या जिलों में इसकी कीमत अलग-अलग हो जाती है. एलपीजी की कीमत वैश्विक कच्चे ईंधन की कीमतों के आधार पर तय होती है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सुरक्षित और रंगहीन गैस है एलपीजी

एलपीजी एक सुरक्षित और रंगहीन गैस है. इसलिए घर-घर में इसका इस्तेमाल होता है. औद्योगिक क्षेत्र में भी इसका उपयोग काफी बढ़ गया है. भारत सरकार झारखंड समेत देश भर के गरीबों को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त में एलपीजी सिलेंडर का कनेक्शन दे रही है. 14.2 किलो के गैस पर केंद्र सरकार सब्सिडी भी देती है. घरेलू रसोई गैस के उपभोक्ता के बैंक अकाउंट में प्रति सिलेंडर 37.25 रुपए की सब्सिडी ट्रांसफर होती है.

झारखंड में सबसे महंगा गैस सिलेंडर कहां मिलता है?

झारखंड में 14.2 किलोग्राम का गैस सिलेंडर हजारीबाग और कोडरमा में सबसे महंगा मिलता है. यहां के ग्राहकों को एक सिलेंडर के लिए 862 रुपए देने होते हैं.

झारखंड में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर कहां मिलता है?

जमशेदपुर में एलपीजी उपभोक्ताओं को 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर के लिए 842.50 रुपए देने होते हैं. जमशेदपुर में ही झारखंड में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर मिलता है.

रांची में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है?

झारखंड की राजधानी रांची में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 860.50 रुपए है. झारखंड के ज्यादातर शहरों में घरेलू रसोई गैस इसी कीमत पर मिलती है.

इसे भी पढ़ें

Garhwa Crime News : गढ़वा के तीन रेलवे स्टेशनों से टिकट बिक्री के 2.62 करोड़ का गबन

Hemant Soren Gift: झारखंड के पारा शिक्षकों के मानदेय में 4 फीसदी की वृद्धि, अब मिलेंगे अधिकतम 25200 रुपए

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola