Jharkhand Weather: झारखंड में आज बारिश के आसार, कौन कौन सा जिला रहेगा प्रभावित ?
Weather Forecast
Jharkhand Weather: झारखंड में रविवार को रांची, गुमला समेत कई जिलों में बारिश की संभावना है. बारिश का दौर 9 नवंबर को भी जारी रहेगा. जिससे तापमान में गिरावट होगी,
Jharkhand Weather, रांची : झारखंड का मौसम रविवार यानी कि आज से बदलने वाला है. क्योंकि, मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश की संभावना जतायी है. जिससे तापमान में गिरावट होगी. सुबह में कोहरा छाया रहेगा. सोमवार को भी कई जिलों में बारिश के आसार जताये गये हैं. कई जगहों पर तो तेज हवाओं के साथ गर्जन हो सकता है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.
किन-किन जिलों में है बारिश के आसार
रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो रांची के साथ साथ गुमला लोहरदगा लातेहार सिमडेगा गढ़वा चतरा पलामू कोडरमा और हजारीबाग में हल्की बारिश हो सकती है. राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस था. जो सामान्य से 1 डिग्री कम है. जबकि अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस था. जो कि सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक है. दूसरी तरफ जमशेदपुर में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 13.4 सेल्सियस डिग्री था. जबकि शनिवार को यह बढ़कर 15 डिग्री हो गया.
क्यों बन रही है बारिश की संभावना
मौसम विभाग की मानें तो बीते 24 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहा है. इस वजह से वायुमंडल के ऊपरी सतह पर नमी बनी हुई है. बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से के मध्य भाग में एक साइक्लोन सर्कुलेशन बन रहा है. ऐसे में नम हवा झारखंड में भी आएगी. इसके प्रभाव के कारण ही कई जिलों में बारिश की संभावना है. सिर्फ झारखंड ही नहीं राज्य के अन्य हिस्सों में भी 8 और 9 नवंबर को बारिश की चेतावनी जारी की गयी है. इसमें पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रमुख है.
Also Read: बंगाल की खाड़ी में पश्चिमी विक्षोभ, झारखंड में गरज के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










