बंगाल की खाड़ी में पश्चिमी विक्षोभ, झारखंड में गरज के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बने पश्चिमी विक्षोभ के असर से झारखंड में कुछ जगहों पर गरज के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam|Jharkhand Weather Forecast|बंगाल की खाड़ी में बने पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड में दिखेगा. इसके असर से प्रदेश में गरज के साथ वज्रपात हो सकता है. झारखंड के पश्चिमी और उससे सटे उत्तरी भागों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहेगा. तापमान में गिरावट आएगी और इसके असर से ठंड सताने लगेगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

8 दिसंबर को गरज के साथ वज्रपात की संभावना

मौसम केंद्र रांची के प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद ने झारखंड में कल का मौसम कैसा रहेगा, के बारे में प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि रविवार (8 दिसंबर) को झारखंड में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात होने की संभावना है. 9 दिसंबर को बिहार से सटे झारखंड के पश्चिमी हिस्से में और उससे सटे उत्तरी भागों में कहीं-कहीं घना या मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है.

झारखंड का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेंटीग्रेड

उन्होंने बताया कि झारखंड का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री हो गया है. उच्चतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस है. मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि पिछले 24 घंटे के दौरान चाईबासा का उच्चतम तापमान सबसे अधिक और गढ़वा का न्यूनतम तापमान सबसे कम रिकॉर्ड किया गया है. अभिषेक आनंद ने कहा कि अगले 2 दिन में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है. इसके बाद 3 दिन में तापमान में इतनी ही गिरावट आने की संभावना है.

रांची का तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस

मौसम केंद्र के प्रमुख ने ने बताया कि रांची में पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेंटीग्रेड घटकर 9.8 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया. यह सामान्य से 1 डिग्री कम है. रांची के अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट आई है और यह 25.5 डिग्री सेंटीग्रेड है. अधिकतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक है.

रांची में 3 डिग्री बढ़ सकता है रांची का तापमान

रांची में कल के मौसम की बात करें, तो मौसम विभाग ने राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाये रहने और हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है. अधिकतम तापमान में किसी बदलाव की संभावना नहीं है. यह 25 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा. वहीं, न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को रांची का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है.

Also Read

Aaj Ka Mausam: झारखंड में बढ़ रही है ठंड, न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री पहुंचा

बंगाल की खाड़ी में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, 8 और 9 को झारखंड में बारिश से बढ़ेगी ठंड

Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में गिरा रात का तापमान, 11 दिसंबर से और बढ़ेगी ठंड

रांची, जमशेदपुर समेत कई जिलों का तापमान घटा, झारखंड में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola