बंगाल की खाड़ी में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, 8 और 9 को झारखंड में बारिश से बढ़ेगी ठंड

Jharkhand Weather Forecast
Jharkhand Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में बन रहे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से झारखंड में 8 और 9 दिसंबर को बारिश होने की संभावना है. जानें, कब कहां होगी वर्षा.
Jharkhand Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) बन रहा है. झारखंड में में 2 दिन तक इसका असर रह सकता है. इसके असर से 2 दिन बारिश होगी. बारिश के बाद ठंड बढ़ेगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने दी है.
झारखंड के सभी जिलों में होगी बारिश
मौसम केंद्र के प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से 8 और 9 दिसंबर को सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि इस दौरान अधिकतम तापमान घटेगा और न्यूनतम तापमान बढ़ जाएगा.
10 दिसंबर को खत्म हो जाएगा पश्चिमी विक्षोभ का असर
उन्होंने बताया कि 10 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त हो जायेगा. इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी और अधिकतम तापमान थोड़ा बढ़ जाएगा. मौसम केंद्र के प्रभारी निदेशक के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर झारखंड में होगा, जिससे हल्की वर्षा हो सकती है.
8 दिसंबर को 11 और 9 दिसंबर को 21 जिलों में बारिश के आसार
उन्होंने बताया कि 8 दिसंबर को राज्य के 11 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. इसके अगले दिन यानी 9 दिसंबर को गढ़वा, पलामू और लातेहार जिले को छोड़कर झारखंड के सभी 21 जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है.
8 दिसंबर को झारखंड के इन 11 जिलों में बारिश
- पलामू
- गढ़वा
- लातेहार
- चतरा
- हजारीबाग
- लोहरदगा
- रांची
- खूंटी
- पश्चिमी सिंहभूम
- सिमडेगा
- गुमला
9 दिसंबर को झारखंड के इन 21 जिलों में वर्षा की संभावना
- रांची
- खूंटी
- गुमला
- सिमडेगा
- पश्चिमी सिंहभूम
- पूर्वी सिंहभूम
- सरायकेला-खरसावां
- चतरा
- हजारीबाग
- लोहरदगा
- बोकारो
- धनबाद
- रामगढ़
- जामताड़ा
- देवघर
- गिरिडीह
- कोडरमा
- दुमका
- पाकुड़
- गोड्डा
- साहिबगंज
Also Read
Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में गिरा रात का तापमान, 11 दिसंबर से और बढ़ेगी ठंड
झारखंड में घट रहा अधिकतम तापमान, 8 दिसंबर को 11 और 9 को 21 जिलों में होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड
Jharkhand Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




