झारखंड के सरकारी शिक्षकों के लिए खुशखबरी, CM हेमंत सोरेन 28 फरवरी को देने वाले हैं बड़ी सौगात

Updated at : 26 Feb 2025 2:33 PM (IST)
विज्ञापन
hemant soren

सीएम हेमंत सोरेन

Jharkhand Teacher News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन राज्य के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को टैबलेट देने वाले हैं. वे 28 फरवरी को रांची के धुर्वा में ये उपहार सौंपेंगे.

विज्ञापन

रांची : झारखण्ड में सभी सरकारी स्कूलों के शिक्षकों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 28 फरवरी टैबलेट देंगे. हालांकि ये टैब उन्हीं शिक्षकों को दिया जाएगा जिन स्कूलों में 30 से ज्यादा बच्चे होंगे. इसके लिए 28,945 स्कूलों का चयन किया गया है. दरअसल सरकार की ओर से ये पहल इसलिए की गयी है ताकि सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को डिजिटल लिट्रेसी से जोड़ा जा सके.

हर प्रकार के रिपोर्टिंग को ऑनलाइन करने में लगी है हेमंत सरकार

हेमंत सरकार स्कूलों में अटेंडेंस से लेकर हर प्रकार के रिपोर्टिंग को ऑनलाइन करने लगी है. ताकि एक क्लिक पर सारी जानकारी उपलब्ध हो सके. इसके लिए सरकार पहली से लेकर पांचवी तक के ऐसे स्कूलों के शिक्षकों को टैबलेट देगी जहां कम से कम 30 बच्चे अध्ययनरत है.

इन जिलों में दी जएगी शिक्षकों को टैबलेट

जानकारी के अनुसार पूर्वी सिंहभूम के 1191 शिक्षकों को टैबलेट दिया जाएगा. हालांकि इससे पहले राज्य स्तर पर बनायी गयी सूची के मुताबिक 1994 शिक्षकों को टैब दिया जाना था. लेकिन जब इसे संशोधित किया गया तो यह आंकड़ा बदल गया. उसी तरह पश्चिमी सिंहभूम के 2108 लोगों को टैबलेट दी जानी थी. अभी संख्या घटाकर 1772 कर दी गयी है. सरायकेला खरसावां में 1039, बोकारो के 1190 , चतरा के 1354 , देवघर के 1712, दुमका के 1797, गढ़वा के 1265, गिरिडीह 2776 , गोड्डा 1303, गुमला के 897, हजारीबाग के 1201, जामताड़ा 850, खूंटी 491, कोडरमा के 603, लातेहार के 917, लोहरदगा के 417, पाकुड़ के 905, पलामू के 2323, रामगढ़ के 485, साहिबगंज के 1039, सिमडेगा के 468, रांची के 1456 , धनबाद के 1371 शिक्षकों को टैबलेट दिया जाना है.

झारखंड की खबरें यहां पढ़ें

किन शिक्षकों को इस सूची में किया गया है शामिल

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से इसे जारी किया गया है. इसमें वैसे शिक्षकों को शामिल किया गया है जो ई विद्यावाहनी में बयोमैट्रिक अटेंडेंस बनाते हैं. शिक्षा परियोजना निदेशक शशि रंजन ने पत्र दे कर कहा की टैब के लिए मेसर्स एसआइबीआइएन लिर्निंग कार्ट प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक एमओयू किया गया है. एक साल तक इस टैबलेट की देखभाल इस कंपनी द्वारा की जाएगी. शिक्षकों को ये टैब धुर्वा के प्रोजेक्ट भवन में दिया जाएगा. इसमें रांची को छोड़कर बाकि सभी जिलों के 6-6 प्रिंसिपल को इसका हिस्सा बनेंगे.

इनपुट : लीजा बाखला

Also Read: धनबाद के सोनापानी बूढ़ा शिव महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी लंबी कतार, महाभारत काल में पांडवों ने कराया था निर्माण

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola