Jharkhand Weather: ठिठुर रहा झारखंड, अगले सप्ताह तक शीतलहर का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

झारखंड में शीतलहर का अलर्ट (Photo: PTI)

Jharkhand Weather: एक दिन में तीन डिग्री सेल्सियस राजधानी रांची का तापमान गिरा. रांची का पारा 7.5 पहुंचा जबकि कांके 4.4 डिग्री पर पहुंचा. अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: झारखंड शीतलहर की चपेट में है. राज्य के लगभग सभी जिलों का पारा लुढ़क गया है. न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. मौसम केंद्र का अनुमान है कि अगले एक सप्ताह तक तापमान इसी तरह रहेगा. कुछ जिलों में आकाश में बादल छा सकते हैं, जिससे न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री बढ़ सकता है.

अधिकतम तापमान थोड़ा गिर सकता है. रविवार को राजधानी के शहरी क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री रहा. एक दिन में राजधानी का तापमान करीब तीन डिग्री गिरा है. वहीं, कांके (राजधानी का ग्रामीण इलाका) का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. सबसे अधिक ठंड गुमला में रही, जहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज हुआ.

यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : दिल्ली में चलेगी ठंडी हवा, यूपी में घने कोहरे की चेतावनी, जानें अन्य राज्यों का मौसम

सामान्य से नीचे तापमान

राज्य के लगभग सभी जिलों का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री नीचे चला गया है. डालटनगंज का तापमान सामान्य से करीब पांच डिग्री नीचे रहा. राजधानी का न्यूनतम तापमान 24 घंटे में तीन डिग्री गिरा. मौसम केंद्र का अनुमान है कि अगले तीन-चार दिनों तक राजधानी के न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि हो सकती है, उसके बाद तापमान फिर गिर सकता है. इस दौरान सुबह में धुंध रह सकती है और मौसम शुष्क रहेगा.

शहरों का न्यूनतम तापमान (डिग्री सेसि में)

जिला – न्यूनतम तापमान

रांची -7.5

जमशेदपुर – 9.6

मेदिनीनगर – 6.5

बोकारो – 8.2

चाईबासा – 10.2

खूंटी – 5.0

लोहरदगा – 7.5

लातेहार – 11.6

सरायकेला – 9.0

गोड्डा – 10.7

गुमला – 3.5

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola