Aaj ka Mausam : दिल्ली में चलेगी ठंडी हवा, यूपी में घने कोहरे की चेतावनी, जानें अन्य राज्यों का मौसम

कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट (Photo: PTI)
Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में लोगों को अभी ठंड से राहत नहीं मिलेगी. छत्तीसगढ़ और ओडिशा के अलावा कुछ अन्य राज्यों में शीतलहर चलने की संभावना है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल.
Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 8 और 9 दिसंबर को मध्य प्रदेश, विदर्भ के अलावा छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कई इलाकों में शीतलहर की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा, 8 दिसंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश, 8 और 9 दिसंबर को ओडिशा, 8 से 10 दिसंबर तक हिमालयी क्षेत्र में कई जगह घना कोहरा छा सकता है. 8 से 12 दिसंबर के बीच असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी घना कोहरा देखने को मिल सकता है.
दिल्ली में ठंडी हवाएं चलेंगी
सोमवार को राजधानी का तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. आईएमडी के अनुसार, इस हफ्ते से दिन के समय भी ठंडी हवाएं चलेंगी. रात का तापमान गिरकर करीब 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो सामान्य से लगभग 1.6 डिग्री कम है.
उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की चेतावनी
मौसम विभाग ने 10, 11 और 12 दिसंबर को उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की चेतावनी दी है. सुबह के समय कानपुर, इटावा, आगरा, टुंडला के अलावा बाराबंकी, अयोध्या, लखनऊ और आसपास के कई जिलों में बहुत घना कोहरा छा सकता है.
यह भी पढ़ें : Cold Wave Warning: 8,9,10,11 और 12 दिसंबर को इन राज्यों में कोहरा और शीतलहर की चेतावनी, पारा गिरने की संभावना
राजस्थान के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने का अनुमान
राजस्थान के कुछ इलाकों में अगले दिनों में हल्के बादल छा सकते हैं. न्यूनतम तापमान में 2–3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है. जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के कुछ हिस्सों में हल्के बादल रहेंगे. अगले एक सप्ताह तक पूरे राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.
झारखंड में शीतलहर
झारखंड में शीतलहर से जनजीवन प्रभावित है. अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट देखने को मिल सकती है. इसके बाद, तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है.
बिहार में बढ़ेगी ठंड
विभाग के अनुसार, बिहार के कई जिलों में अगले एक-दो दिनों तक रात का तापमान 5 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है. दिन का तापमान भी थोड़ा गिरकर 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










