Sports : 26 से रांची में झारखंड राज्य सीनियर वुशु प्रतियोगिता

प्रतियोगिता का उद्घाटन 26 मई को दिन के 11 बजे खेल निदेशक संदीप कुमार करेंगे.
रांची. झारखंड राज्य सीनियर वुशु प्रतियोगिता 26 व 27 मई को नामकुम स्थित आचार्यकूलम में होगी. इस प्रतियोगिता में झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों के करीब 250 खिलाड़ी व अधिकारी हिस्सा लेंगे. यह जानकारी झारखंड वुशु एसोसिएशन के चेयरमैन चंचल भट्टाचार्य ने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी पूरी कर ली गयी है. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन में खेल विभाग का सहयोग प्राप्त है और इस प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी जयपुर में 14 से 19 जून तक आयोजित होनेवाली सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे. उन्होंने कहा कि इसके पूर्व खिलाड़ियों के प्रशिक्षण शिविर की व्यवस्था की जायेगी. प्रतियोगिता का उद्घाटन 26 मई को दिन के 11 बजे खेल निदेशक संदीप कुमार करेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




