Tennis : साहिल, शिवांश, आरूष, स्नेहल बने चैंपियन

डबल्स में कर्मा भूटिया-सुमित बजाज की जोड़ी बनी विजेता
डबल्स में कर्मा भूटिया-सुमित बजाज की जोड़ी बनी विजेता खेल संवाददाता, रांची साहिल अमीन, कुमार शिवांश, आरूष रॉय और स्नेहल मुंडा झारखंड राज्य क्लेकोर्ट टेनिस प्रतियोगिता में अपने-अपने वर्ग में विजेता बने. झारखंड टेनिस संघ और रांची जिमखाना क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के पुरुषों के सिंगल्स में साहिल अमीन ने देव सिन्हा को हरा कर खिताब जीता. रोहित कुमार लाला तीसरे स्थान पर रहे. बालक अंडर-12 में लक्ष्य सिंह को हरा कुमार शिवांश चैंपियन बने. सूर्यांश बनर्जी को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा. वहीं, बालक अंडर-16 में आयुष रॉय चैंपियन, अर्श परमार उप विजेता और कुणाल मुर्मू तीसरे नंबर पर रहे. बालक अंडर-18 का खिताब स्नेहल एस मुंडा ने जीता. शौर्य दूसरे और डी सिंघल तीसरे स्थान पर रहे. पुरुषों के डबल्स का खिताब कर्मा जिंपा भूटिया और सुमित बजाज की जोड़ी ने जीता. फाइनल में उन्होंने साहिल अमीन व असफाक आलम की जोड़ी को हराया. अमित कुमार सिन्हा और रोहित कुमार लाला की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही. विजेताओं और उप विजेताओं को झारखंड टेनिस संघ के अध्यक्ष केके सिंह ने पुरस्कृत किया. आरूष रॉय और साहिल अमीन को सुपर स्लैम विनर घोषित किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




