Jharkhand Politics: भाजपा ने गीता कोड़ा को दी बड़ी जिम्मेदारी, 4 प्रवक्ता की लिस्ट जारी

गीता कोड़ा.
Jharkhand Politics: झारखंड भाजपा ने सिंहभूम की पूर्व सांसद गीता कोड़ा को पार्टी का प्रवक्ता नियुक्त किया है. इनके साथ 3 और प्रवक्ता नियुक्त किए गए हैं.
Jharkhand Politics: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गीता कोड़ा को बड़ी जिम्मेदारी दी है. झारखंड भाजपा ने 4 नए प्रवक्ता नियुक्त किए हैं. मधु कोड़ा की पत्नी और सिंहभूम लोकसभा की पूर्व सांसद गीता कोड़ा और 3 अन्य को यह अहम जिम्मेदारी दी गई है. गीता कोड़ा के अलावा प्रदीप सिन्हा, अजय शाह और विजय चौरसिया को झारखंड प्रदेश भाजपा का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है.
बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर आदित्य साहू ने जारी किया नियुक्ति पत्र
भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर पार्टी के महामंत्री आदित्य साहू ने प्रवक्ताओं की नियुक्ति का पत्र जारी किया. आदित्य साहू ने कहा है कि यह संगठनात्मक नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू है.
सिंहभूम लोकसभा चुनाव में गीता कोड़ा को जोबा माझी ने हराया
प्रदीप सिन्हा रांची हैं, जबकि अजय शाह चाईबासा और विजय चौरसिया गिरिडीह जिले के जमुआ से हैं. गीता कोड़ा ने लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था. सिंहभूम लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ीं, लेकिन जोबा माझी ने उन्हें पराजित कर दिया.
Also Read
झामुमो और भाजपा आमने सामने, शिवराज बोले- डर गये हैं हेमंत सोरेन, झारखंड के सीएम ने दिया ये जवाब
Jharkhand Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




