VIDEO: मोरहाबादी रणक्षेत्र में तब्दील, भाजपा की युवा आक्रोश रैली पर दागे आंसू गैस के गोले, हुई पानी की बौछार, कई घायल

Updated:
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं पर पानी की हुई बौछार. फोटो : प्रभात खबर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Tear Gas on BJP Protest: झारखंड सरकार के खिलाफ भाजपा की युवा आक्रोश रैली पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे हैं. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार हुई.

विज्ञापन
मोरहाबादी में भाजपा की युवा आक्रोश रैली पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे.

Tear Gas on BJP Protest: झारखंड सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से राजधानी रांची के मोरहाबादी में आयोजित युवा आक्रोश रैली पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे. रैली में शामिल भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार भी की. आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार के बाद पूरी भीड़ तितर-बितर हो गई. कई लोग घायल हुए हैं. इन्हें अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस मंगाया गया है.

विज्ञापन
हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मोरहाबादी मैदान में दिया धरना. नारेबाजी की.

झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश समेत तमाम वरिष्ठ भाजपा नेता मैदान में ही धरना पर बैठ गए. भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘हेमंत तेरी तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी’ के नारे भी लगाए.

बैरिकेडिंग पर चढ़कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन. फोटो : प्रभात खबर

मोरहाबादी मैदान में शुक्रवार को युवा आक्रोश रैली खत्म होने के बाद भाजयुमो के नेतृत्व में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आ‍वास की ओर बढ़ने लगे. जैसे ही भाजपा समर्थकों ने सीएम आवास की ओर बढ़ने की कोशिश की, पुलिस ने उन्हें रुकने के लिए कहा. भाजपा समर्थक नहीं रुके. कई समर्थक कंटीले बैरिकेडिंग पर खड़े हो गए. प्रदर्शन करने लगे.

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग पर लगा दिए थे कंटीले तार. फोटो : प्रभात खबर

जब भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जबरन सीएम आवास की ओर बढ़ने की कोशिश की, तो उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागने शुरू कर दिए. साथ में पानी की बौछार भी शुरू कर दी. आंसू गैस और पानी की बौछार से पूरी भीड़ तितर-बितर हो गई. पुलिस के जवान लगातार आंसू गैस के गोले दाग रहे थे.

बैरिकेडिंग के दूसरी ओर भाजपा ने किया प्रदर्शन. फोटो : प्रभात खबर

भाजपा ने ऑक्सीजन पार्क और शिबू सोरेन के आवास के पास से सीएम आवास जाने की कोशिश की. लेकिन, पुलिस ने दोनों जगह सख्त घेराबंदी कर रखी थी. दोनों जगहों पर बैरिकेडिंग की गई थी. उसके ऊपर कंटीले तार लगा दिए थे, ताकि आसानी से बैरिकेडिंग को कोई पार न कर सके. पुलिस ने उन्हें चारों ओर से घेरकर उन पर पानी की बौछार शुरू कर दी. लगातार आंसू गैस के गोले भी दागे. भाजपा नेताओं को मैदान में ही कैद कर दिया गया.

भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर की गई पानी की बौछार. फोटो : प्रभात खबर

भाजपा ने दो तरफ से कांके रोड स्थित सीएम आवास की ओर जाने की कोशिश की. इन दोनों जगहों पर पुलिस पहले से मुस्तैद थी. भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को मोरहाबादी मैदान से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा. पुलिस ने चारों ओर से मैदान को घेर रखा है. किसी भी सूरत में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जा रही है.

Also Read

युवा आक्रोश रैली : ओरमांझी में बैरिकेडिंग हटाकर मोरहाबादी चले भाजयुमो कार्यकर्ता, देखें VIDEO

Jharkhand News: रांची के इस इलाके में प्रशासन ने 12 घंटे के लिए लगाई निषेधाज्ञा, जानें वजह

रांची में आज भाजपा युवा मोर्चा निकालेगा आक्रोश रैली, जवाब में झामुमो का अधिकार मार्च

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने चास में निकाला मशाल जुलूस, युवा आक्रोश रैली को सफल बनाने की अपील

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola