युवा आक्रोश रैली : ओरमांझी में बैरिकेडिंग हटाकर मोरहाबादी चले भाजयुमो कार्यकर्ता, देखें VIDEO

Updated:
विज्ञापन

युवा आक्रोश में जा रहे भाजयुमो और भाजपा कार्यकर्ताओं को रोके जाने की वजह से सड़क जाम हो गई.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Yuva Aakrosh Rally: झारखंड सरकार के खिलाफ भाजपा की युवा इकाई भाजयुमो की युवा आक्रोश रैली में आ रहे कार्यकर्ताओं ने ओरमांझी में पुलिस बैरिकेडिंग हटा दी.

विज्ञापन

Yuva Aakrosh Rally: झारखंड की राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की युवा आक्रोश रैली में शामिल होने के लिए अलग-अलग जिलों से कार्यकर्ता आ रहे हैं. पुलिस जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश कर रही है, लेकिन कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए रांची जाने पर अड़ गए.

विज्ञापन

रिंग रोड के पास भाजपा-भाजयुमो समर्थकों को रोकने की कोशिश

राजधानी रांची के ओरमांझी में पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और भाजयुमो के कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की. रिंग रोड पर बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस प्रशासन ने कई बसों को रोका. कार्यकर्ताओं से कहा कि वे यहां से आगे नहीं जा सकते. लेकिन, भाजयुमो और भाजपा के कार्यकर्ता नहीं माने. उन्होंने पहले झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बाद में बैरिकेडिंग को जबरन हटाया और वहां से रांची की ओर बढ़ गए.

ओरमांझी में रिंग रोड के पास झारखंड सरकार के खिलाफ भाजपा-भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी.

झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी

भाजयुमो और भाजपा कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए. उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि जब-जब हेमंत डरता है, पुलिस को आगे करता है.

Also Read

Jharkhand News: रांची के इस इलाके में प्रशासन ने 12 घंटे के लिए लगाई निषेधाज्ञा, जानें वजह

रांची में आज भाजपा युवा मोर्चा निकालेगा आक्रोश रैली, जवाब में झामुमो का अधिकार मार्च

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने चास में निकाला मशाल जुलूस, युवा आक्रोश रैली को सफल बनाने की अपील

Jharkhand Trending Video

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola