ePaper

Jharkhand News : रांची से पटना के लिए सीधी विमान सेवा कब से हो रही शुरू, ये है तैयारी

Updated at : 14 Feb 2021 9:43 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News : रांची से पटना के लिए सीधी विमान सेवा कब से हो रही शुरू, ये है तैयारी

Jharkhand News, Ranchi News, रांची न्यूज : झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से जल्द ही पटना के लिए सीधी विमान सेवा की शुरुआत की जायेगी. रांची से अब सीधे पटना की उड़ान आसान हो जायेगी. एयरपोर्ट निदेशक बिनोद शर्मा ने बुधवार को यह जानकारी दी. एयरपोर्ट निदेशक और झारखंड चेंबर के पदाधिकारियों के साथ इस संदर्भ में बैठक हुई.

झारखंड की राजधानी रांची से पटना का सीधा हवाई सफर जल्द आसान होने वाला है. एयरपोर्ट निदेशक बिनोद शर्मा ने कहा कि एयरपोर्ट से कार्गो सेवाओं का अधिक-से-अधिक लाभ लेने के लिए 24 फरवरी को चेंबर भवन में विभिन्न एयरक्राफ्ट कंपनियों व व्यापारियों की बैठक होगी. बैठक में रांची एयरपोर्ट से कार्गो विमान सेवा को विस्तार करने संबंधित विभिन्न मुद्दों पर वार्ता की जायेगी.

Also Read: JTET 2021 Latest Update : झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा के आयोजन को लेकर क्या है तैयारी, क्या नये पैटर्न पर होगी परीक्षा, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

एयरपोर्ट निदेशक बिनोद शर्मा और झारखंड चेंबर के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह सहमति बनी. वहीं, चेंबर ने यह भी आग्रह किया कि मुख्यत: रांची से पुणे, जयपुर, भुवनेश्वर, रायपुर, वाराणसी की सीधी विमान सेवा के साथ ही रांची से कोलकाता और पटना के लिए सुबह व शाम के समय हर दिन विमान सेवा शुरू की जाये. बैठक में महासचिव राहुल मारू, कार्यकारिणी सदस्य शैलेश अग्रवाल एवं अमित शर्मा उपस्थित थे़. रांची से पटना के लिए विमान सेवा रही शुरू होने तथा Hindi News से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

Also Read: झारखंड में केज कल्चर से मछली पालन कर बदल रही विस्थापितों की जिंदगी, पढ़िए क्या है केज कल्चर की नयी तकनीक

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola