Jharkhand News : तीन दिवसीय दुमका दौरे पर हैं सीएम हेमंत सोरेन, जानिए लेटेस्ट अपडेट

Updated at : 15 Sep 2020 4:03 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News : तीन दिवसीय दुमका दौरे पर हैं सीएम हेमंत सोरेन, जानिए लेटेस्ट अपडेट

Jharkhand News : रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने तीन दिवसीय दुमका दौरे के दूसरे दिन आज मंगलवार को कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. इस बीच उन्होंने लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण का किया. आज सबसे पहले उन्होंने दिशोम मांझी थान जाकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया. मुख्यमंत्री कल बुधवार को वापस रांची लौट आएंगे.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड की उपराजधानी दुमका के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. वे कल सोमवार को पौने तीन बजे रांची एयरपोर्ट से दुमका के लिए रवाना हुए थे. कल वहां प्रबुद्ध जनों से उन्होंने मुलाकात कर विचार-विमर्श किया था. आज उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. सीएम कल बुधवार को वापस रांची लौट आएंगे.

आज सबसे पहले सीएम हेमंत सोरेन ने दिशोम मांझी थान जाकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया. इसके बाद कार्यक्रमों में शामिल हुए. मसलिया प्रखंड स्थित धोबनाहरिण बहाल में लाभुकों को विभिन्न योजनाओं का स्वीकृति पत्र दिया और उनके बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया. इससे स्थानीय लोगों में काफी खुशी दिखी. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने तीन दिवसीय दुमका दौरे से जुड़ी हर Hindi News अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

Also Read: Jharkhand News : पानी की तेज धार में बहे पलामू के तीन लड़के, एक का शव बरामद, पढ़िए लातेहार में कैसे हुआ ये बड़ा हादसा ?

इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दुमका के मसलिया प्रखंड स्थित सांपचला पंचायत पहुंचे. यहां सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन ने लाभुकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया. इस दौरान उन्होंने लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया.

Also Read: Jharkhand News : चार लोगों की हत्या से गुमला में दहशत, पढ़िए क्या है इस हत्या का राज ?

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola